भाजपा जजपा सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए तलवंडी राणा का रास्ता किया बंद - छत्रपाल, ग्रामीणों का धरना जारी !
Haryana Hisar news BJP JJP government showing dictatorship made way for Talwandi Rana
तहलका न्यूज, हिसार/ सुनील कोहाड़
भाजपा जजपा गठबंधन सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए दर्जनों गांव का रास्ता बंद करने का काम किया है। जबकि सरकार को चाहिए था कि पहले ग्रामीणों के लिए पहले कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार करती और बाद में इस मार्ग को बंद करती। उक्त शब्द पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहे। धरने पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, यमुनानगर से बसपा प्रत्याशी रहे आदर्शपाल भी समर्थन देने पहुंचे।
गांव तलवंडी राणा रोड बताओ समिति के बैनर तले चल रहे धरने को सोमवार को 21 दिन हो गए। रविवार को धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बिना किसी वैकल्पिक मार्ग के दर्जनों गांव का रास्ता बंद करना है गलत है सरकार व प्रशासन चाहिए था कि तो पहले ग्रामीणों के लिए मार्ग की व्यवस्था करते हैं उसके बाद इस रोड को बंद करते। लेकिन भाजपा जजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। सरकार द्वारा जल्दबाजी में लिए गए हर फैसले जनता के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा जजपा सरकार बिना कोई योजना बनाए ही अपने जनविरोधी फैसले जनता पर थोप रही है।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि हिसार में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए 18 गाँवों का रास्ता बंद कर दिया गया। अब उन्हें अपने गांव से हिसार आने जाने के लिए 15 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़़ता है। रास्ते की मांग के लिए हजारों किसान व ग्रामीण तलवंडी राणा में धरने पर बैठे हुए हैं। इससे बड़े शर्म की बात ओर क्या होगी कि इस सरकार में रास्ते के लिए भी किसानों को धरना देना पड़़ रहा है, अब ये अच्छे दिन हैं या बुरे दिन? ये जनता खुद ही तय कर ले।
गांव तलवंडी राणा में रोड बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे ग्रामीणाें का धरना सोमवार को 21वें दिन जारी है। समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली ने बताया कि रविवार को यमुनानगर से बसपा के प्रत्याशी रहे आदर्शपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि गांव तलवंडी राणा व आसपास के ग्रामीणों का रास्ता बंद करके भाजपा-जजपा सरकार ने बहुत ही नाजायज काम किया है।
इस अवसर पर जोगेंद्र बामल, कलिराम राजली, अजय कुहाड़, किसान नेता बलराज सबरवाल, का. इंदर सिंह मलिक, कामरेड सुरेंद्र मान, संदीप जुगलान, श्रवण बहबलपुर, प्रदीप नेहरा, ईश्वर ग्रेवाल, हरदीप गिल, एडवोकेट ,सुरेश सोनी, विनोद फौजी, करतार हकला, सुनील भड़ाना, मस्तराम खटाना, राजू गोरछी हाकला आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks