दिल्ली डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार | शराब घोटाले में किया गिरफ्तार | आप नेताओं व कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन |
Delhi deputy CM Manish sisodiya arrested
राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उठाकर ले जाती पुलिस।
तहलका न्यूज, दिल्ली
Sisodia Arrested: शराब घोटाले मामले में CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी ने इसके ऊपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। BJP वाले आप की लोकप्रियता से डर गई है, इसलिए सरकारी एजेंसी का इस्तेमाल कर हमें रोकने का प्रयास कर रही है। मनीष सिसोदिया ने सुबह ही बोल दिया था कि आज CBI मुझे गिरफ्तार कर सकती है। सीएम केजरीवाल ने सिसोदिया का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दिल्लीवासियों का प्यार आपके साथ है।
मैं जेल चला जाऊंगा तो मेरी पत्नी अकेली रह जाएगी - सिसोदिया
सिसोदिया लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन कर रहे हैं। सिसोदिया ने केजरीवाल से कहा कि मैं जेल चला गया तो भी कोई बात नहीं, आप इस देश की सेवा करते रहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं जेल चला जाऊंगा तो मेरी पत्नी अकेली रह जाएगी, लेकिन फिर भी मैं नहीं डरता हूं। एक तरफ CBI की सिसोदिया से पूछताछ कर रही है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी है।
center government केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
AAP शराब घोटाले मामले को लेकर लगातार बीजेपी पर तंज कस रही है कि यह विपक्ष की चाल है। BJP जान बूझकर AAP के नेताओं को एक-एक करके जेल भेज रही है। CBI एक्शन के खिलाफ AAP लगातार प्रदर्शन करते दिख रही है। AAP के प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस संजय सिंह को उठा कर ले गई। सीबीआई मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही AAP के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता सड़क पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को हटाने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
aap leaders and workers in police custody
दिल्ली पुलिस लगातार प्रदर्शन को खत्म करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने AAP के 50 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया हुआ हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने AAP के कई दिग्गज नेताओं को भी हिरासत में लिया है, जिनमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय के अलावा भी कई विधायक शामिल हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP के लिए बहुत मुश्किल वाले दिन आने वाले हैं। उसके बावजूद हम भाजपा की तानाशाही के आगे झुकने वाले नहीं हैं। बीजेपी को जितनी कोशिश करनी है कर ले, हमारा संघर्ष यूं ही जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks