रोहतक होटल में तीन बच्चों की मां ने एक युवक के साथ किया सुसाइड !
15 फरवरी को घर से लापता चल रहे थे दोनों
तहलका न्यूज रोहतक
रोहतक शहर के एक होटल में एक अविवाहित युवक और तीन बच्चों की मां का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों घर से 15 फरवरी को निकले थे और तब से होटल में कमरा ले कर रहे थे। माना जा रहा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।
रोहतक के गुडविल होटल के कमरे में एक युवक वह महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया होटल के मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान तेज कॉलोनी निवासी शंकर के रूप में हुई है जो कि एक निजी कंपनी में नौकरी करता था साथ ही उसके साथ पाई गई मृतक महिला की पहचान उसी कॉलोनी की महिला के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। दोनों 15 फरवरी को घर से एक साथ लापता हुए थे। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
गौरतलब है कि रोहतक शहर की तेज कॉलोनी निवासी शंकर ने रोहतक के गुडविल होटल में कमरा किराए पर लिया हुआ था और उसके साथ उसकी कॉलोनी की एक महिला भी साथ में थी। शंकर 15 फरवरी को कंपनी में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। जबकि महिला घर से दवाई लेने की बात कह कर गई थी। लेकिन उस दिन से दोनों घर वापस नहीं गए तो परिजनों ने अपने स्तर पर काफी छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो दोनों के परिजनों ने पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया हुआ था।
शहर की तेज कॉलोनी से एक दिन पहले लापता तीन बच्चों की मां ममता (43) व उसी काॅलोनी के युवक 27 वर्षीय शंकर का शव सेक्टर 14 स्थित होटल में मिला हैं। महिला फर्श पर अचेत पड़ी थी, जबकि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों ने आत्महत्या की है, क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका। पुलिस ने शवों को पीजीआई के मोर्चरी में रखवाया है, जिनका शुक्रवार को पोस्टर्माटम कराया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक तेज कॉलोनी का युवक बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने में पहुंचा और शिकायत दी कि उसकी मां (43) बुधवार दोपहर करीब 11 बजे घर पर यह कहकर गई थी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वह सिविल अस्पताल में जा रही है। देर शाम तक वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। थोड़ी देर बाद उसी कॉलोनी के युवक (27) के परिजन थाने में पहुंचे। बताया कि युवक हिसार रोड स्थित नट बोल्ट फैक्टरी में काम करता था। घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन ड्यूटी के बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
#रोहतक #ताजाखबर #सुसाइडकेस #प्रेम_प्रसंग #हरियाणा

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks