हिसार: आधार कार्ड अपडेट के लिए हिसार जिले के सभी खंडों के इन गांवों में लगेंगे विशेष कैंप।
आधार कार्ड अपडेशन के लिए 21 फरवरी से लगाए जाएंगे विशेष शिविर
aadhar card updation
अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर पहुंचकर जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लें। आवश्यक दस्तावेज जमा करवा कर अपनी जानकारी को फिर से सत्यापित करने की आवश्यकता है, भले ही उनके डाटा में कोई बदलाव न हो। आधार अपडेशन के लिए खंड स्तर पर जिले के विभिन्न गांवों में 21 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक कैंप लगाकर आधार अपडेशन का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैंप लगने वाले गांवों में 21 फरवरी को खंड हिसार प्रथम के गांव तलवंडी राणा, ढ़ाणी रायपुर, हरिकोट, हरिता, खंड हिसार द्वितीय के गांव आर्य नगर, खंड हांसी प्रथम के गांव ढ़ाणी पीरांन, खंड बरवाला में सरसाना, खंड उकलाना में भैणी अकबरपुर, 22 फरवरी को खंड हिसार प्रथम के गांव सातरोड़ कलां, रायपुर, तलवंडी बादशाहपुर, तलवंडरी रूक्का, खंड हांसी प्रथम के गांव ढ़ाणी पीरांवाली, खंड बरवाला के गांव बादशाहपुर, खंड उकलाना के गांव बिठमड़ा, 23 फरवरी को खंड हिसार प्रथम कें गांव मिरकां, शिकारपुर, रावत खेड़ा, पायल, खंड हिसार द्वितीय के गांव हिंदवान, खंड हांसी प्रथम के गांव ढाणा कलां, खंड बरवाला के गांव बाडोपट्टïी, खंड उकलाना के गांव बुढाखेड़ा में कैंप लगाकर आधार अपडेशन का कार्य किया जाएगा।
इसी प्रकार 24 फरवरी को खंड हिसार प्रथम के गांव पान्ना आलमपुर, नलवा, बालावास, खंड हिसार द्वितीय के गांव रावलवास कलां, खंड हांसी प्रथम के गांव ढाणा खुर्द, खंड बरवाला के गांव सरसौद, खंड उकलाना के गांव चमार खेड़ा, 25 फरवरी को खंड हिसार प्रथम के गांव भोजराज, न्याणा, दाहिमा, पाना महराणा, चिड़ौद, चारनौंद, खंड हिसार द्वितीय के गांव भिवानी रोहिल्ला, खंड हांसी प्रथम के गांव सैनीपुरा, ढाणी राजू, खंड हांसी द्वितीय के गांव पु_ïी समैन, खंड आदमपुर के गांव आदमपुर, खंड अग्रोहा के गांव दुर्जनपुर, सांरगपुर, खासा महाजन, खंड बरवाला के गांव पंघाल, ढ़ाणी गारन, बनभौरी, खंड उकलाला के गांव दौलतपुर, 27 फरवरी को खंड हिसार प्रथम के गांव भगाणा, बाडो ब्राहमणान, भैरी, खंड हिसार द्वितीय के गांव बीड़, हिंदवान, खंड हांसी प्रथम के गांव ढ़ाणी गुजरान, खंड बरवाला के गांव जेवरा, खंड उकलाना के गांव सुरेवाला, 28 फरवरी खंड हिसार प्रथम के गांव बूर्रे, बाड्या रांगड़ान, खंड हिसार द्वितीय के गांव चंदन नगर, रावलवास खुर्द, खंड हांसी प्रथम में गांव ढ़ाणीपाल, खंड बरवाला में खेड़ी बर्की, खंड उकलाना के गांव प्रभुवाला में कैंप लगाए जाएंगे।
इसी कड़ी में एक मार्च को खंड हिसार प्रथम के गांव ढाणी पूरियां, मंगाली आकलान, दुबेटा, खंड हिसार द्वितीय के गांव लुदास, सिंघरान, खंड बरवाला के गांव बिछपड़ी, खंड उकलाना के गांव साहू, 2 मार्च को खंड हिसार प्रथम के गांव खरड़, मंगाली आकलान, ढ़ाणी जाटान, खंड हिसार द्वितीय के गांव शाहपुर, सरसाना, खंड हांसी प्रथम के गांव ढाणी सांकरी, खंड बरवाला के गांव देबीगढ पुनिया, खंड उकलान के गांव किनाला, 3 मार्च को खंड हिसार प्रथम के गांव मंगाली आकलान, गांधी नगर, खरकड़ी, खंड हिसार द्वितीय के गांव पातन, टोकस, खंड हांसी प्रथम के गांव ढाणी ठाकरान, खंड बरवाला के गांव ढाणी खान बहादुर, खंड उकलाना के गांव खैरी, 4 मार्च को खंड हिसार प्रथम के गांव खोखा, डाया, मंगाली मोहबत, मंगाली सुरतिया, खंड हिसार द्वितीय के न्योली कलां, मात्रश्याम, कालावास, खंड हांसी प्रथम के गांव दयाल सिंह कालोनी, बाड़ा जगमाल, खंड हांसी द्वितीय के गांव बडाला, खंड बरवाला के गांव ढाणी मिरदाद, खरक पुनिया, छान, खंड उकलाना के गांव कंडूल, खंड अग्रोहा के गांव चिकनवास, फ्रांसी, लांदड़ी, खंड आदमपुर के गांव कोहली में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks