स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हत्या : बोलेरो गाड़ी में जले हुए नर कंकाल मिलने से हड़कंप ! पुलिस जांच में जुटी !

 

तहलका न्यूज लोहारू

लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में एक जली हुई हालत में बोलेरो गाड़ी में दो कंकाल भी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई हैं हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कंकाल महिला के हैं या पुरुष के। पुलिस ने जली हुई गाड़ी में मिले दोनों कंकालों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना से जरुरी साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के युवकों के रूप में हुई है। जिनका शादी समारोह से आते समय गाड़ी सहित अपहरण हो गया था। 






मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग सो कर उठे तो उन्होंने एक गांव की बणी ( गांव से बाहर खाली पड़ी जमीन पर ) में गाड़ी जली हुई हालत में खड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जली हुई गाड़ी की गहनता से जांच की तो गाड़ी के अंदर दो कंकाल मिले। दोनों कंकालों को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि किसी ने घटना को अंजाम देने  से पहले दोनों को गाड़ी की सीट के साथ बांधा होगा और फिर उसमें आग लगाई होगी। क्योंकि जिस हालत में नर कंकाल मिले है उनको देखकर ऐसा ही लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने इसकी जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी तो फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच करते हुए घटनास्थल से जरूरी सबसे जुटाए ‌।











राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार इस्माइल ने पुलिस को बताया था कि उसके दो चचेरे भाई जुनैद और नासिर अपनी बोलेरो में सवार होकर मंगलवार को अपनी ससुराल भोरूवास सीकरी गए थे। उनका चचेरा भाई की वहां शादी हुई थी। रात को वहां ठहर गए और बुधवार सुबह गाड़ी से लौट रहे थे।











 इसी दौरान फिरोजपुर झिरका में उसे सूचना मिली कि आठ से दस लोगों ने उसके दो भाइयों को पीरुका के जंगल में ले जाकर मारपीट की और फिर उनकी ही गाड़ी में उनका अपहरण कर ले गए। इस शिकायत पर गोपालगढ़ की पुलिस ने मामले में आठ से दस लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई। गुरुवार सुबह लोहारू थाना पुलिस को बारवास की बणी में एक जली हुई बोलेरो और उसमें मिले दो लोगों के कंकाल की जानकारी हरियाणा पुलिस ने साथ लगते सीमावर्ती राज्यों की पुलिस थानों में भी भेज दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |