किशोरी के साथ होटल में यौन उत्पीडन, जींद जिले के नजदीकी गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज !
दो बार होटल में पड़ोसी युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म !
तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़
जींद शहर में रहने वाली एक किशोरी को उसकी जान पहचान का एक युवक होटल में ले गया और उसके साथ वहां पर उसके साथ जबरदस्ती से यौन उत्पीडन कर दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अंजाम बूरा होगा। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद शहर के नजदीकी गांव जलालपुर कला निवासी सचिन अपने परिवार के साथ उनके पड़ोस में रहता है। पड़ोसी होने के कारण सचिन अक्सर वहां पर आता जाता था और उसकी सचिन के साथ बोलचाल हो गई। किशोरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत 20 जनवरी को सचिन ने झांसा देकर बुलाया और श्मशान घाट के निकट होटल में ले गया। जहां पर आरोपित में उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके बाद सात फरवरी को आरोपित ने उसे धमकी देकर फिर से होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सचिन की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने सारी बात अपने परिजनों को बता दिया।
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सचिन के खिलाफ अपहरण करने, यौन शोषण करने, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
महिला थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि आरोपित परिवार के कुछ सदस्य पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks