हरियाणा सहित देश विदेश की दस बड़ी खबरें। हरियाणा की राजनीति में भुचाल ।
![]() |
| पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। |
तहलका न्यूज ब्रेकिंग न्यूज
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मुलाकात से गरमाई राजनीति
गुरुग्राम में इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी ने मेदांता में उपचाराधीन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा जी का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना की।
हरियाणा ब्रेकिंग
भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस मामले में आज गोवा के मापुसा कोर्ट में सुनवाई,
आरोपित सुखविंदर की बेल एप्लिकेशन पर सुनवाई होगी।
पिछली बार 8 फरवरी को अदालत द्वारा अपना फैसला नहीं सुनाया जा सका था।
जबकि इससे पहले 10 जनवरी को सुनवाई पर सीबीआई ने बेल का विरोध किया था और अपना जवाब दायर किया कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकता है।
हरियाणा की जूनियर महिला कोच द्वारा पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के मामले में जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT अब चार्जशीट को अंतिम रूप दे रही है। इससे पहले SIT ने फिर मंत्री संदीप सिंह से गुपचुप तरीके से पूछताछ की है। इस बार एसआईटी टीम ने उनसे लगभग 4 घंटे पूछताछ की। इस दौरान पहले से तैयार लगभग 23 सवालों का सामना संदीप सिंह को करना पड़ा।
*BREAKING NEWS*
*चंडीगढ़ - हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी*
हरियाणा लोक सेवा आयोग में जारी किए अधिसूचना
हरियाणा सिविल सेवा के 95 पदों पर की जाएगी भर्ती
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 से 12 मार्च तक रहेगी जारी
आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
मारुति के बड़े वेंडर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
फरीदाबाद : मारुति के फ़रीदाबाद में सबसे बड़े वेंडर वीजी इंडस्ट्रीज़ के नवीन सूद के सेक्टर 21b कोठी नंबर 86 और इनकम टैक्स के सबसे बड़े वक़ील राजकुमार अग्रवाल और राकेश गुप्ता के निवास (sector 9) स्थानों पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त छापेमारी।
भरी कोर्ट में मारांगें गोली मेरी जान हरियाणवी गाना विवादों में
हरियाणा में जनवरी महीने में रिलीज हुआ हरियाणवी गाना 'भरी कोर्ट में मारांगे गोली मेरी जान..' विवादों में फंसता नजर आ रहा है। फतेहाबाद जिले के टोहाना निवासी एक वकील ने इसको लेकर पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। उनकी मांग है कि इस गाने को सोशल मीडिया से हटाया जाए और गायक, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर पर सख्त कार्रवाई हो। यह गाना जनवरी महीने में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और अब तक अलग-अलग चैनल्स पर लाखों बार देखा जा चुका है।
Breaking news
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अस्पताल से मिली छुट्टी
अब पूरी तरह स्वस्थ हैं हुड्डा, डॉक्टरों ने जरूरी टेस्ट करवाए। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की सारी रिपोर्ट आई नॉर्मल । मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में करवाया गया था भर्ती । तमाम लोग कर रहे थे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना । हुड्डा ने प्रदेश की जनता और तमाम शुभचिंतकों का आभार किया व्यक्त। डॉक्टर्स ने कुछ दिन आराम करने की दी है सलाह दी है।
चंडीगढ ब्रेकिंग
*हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैन और उप प्रधान संतोष बेनीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस*
सरपंच एसोसिएशन की अन्य प्रतिनिधि भी पीसी में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग के ज़रिए पारदर्शिता की बात कर रही हैं। ठेकेदार जब टेंडर करेगा तो अलग-अलग प्रक्रिया के बाद 10 लाख के काम में से 5 लाख बचते हैं। सरपंच सीधे अकेले कोई काम नही करता उस पर गांव के लोग और प्रसाशनिक अधिकारी होते हैं।
सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बजट को हड़पना चाहती हैं इसलिए ई- टेंडरिंग कर रही है-- रणबीर समैन
रणबीर समैन ने कहा सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास को प्रभावित कर रही है। पीपीपी सरकार बना रही लेकिन उसमें दिक्कतें है एक साल के बच्चें की आय दिखाई जा रही है। जो गांव में बीपीएल लाभार्थी है। उनके नाम कट रहे है पहले सरपंच इस काम में सहयोग करते थे । सरकार की अब जो नीतियां बनी है उससे लोग परेशान है। पंचायती राज में जो हक पँचायत को मिले है उसको खत्म कर रही है। सरकार जब दो साल पंचायत नही थी तब अधिकारियों ने काम किया है उसकी जांच करवा कर देख लें। वहीं सरकार की इस नीति से मनरेगा का बजट केंद्र की सरकार ने घटाया है इससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि राईट टू रीकॉल सरकार लेकर आई है इसको पहले सांसदों और विधायकों पर लागू करें उसके बाद सरपंच व पंचों पर लागू करें। सरकार पंचायतों के अधिकार ले रही संविधान के खिलाफ है। रणबीर समैन ने पँचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के रिश्तेदार ठेकेदारी के काम में लगे हुए हैं। हरियाणा विधानसभा में अगर विधायकों ने सरपंचो की मांग नही उठाई गई तो 2024 के चुनाव में किसी भी पार्टी के विधायक और सांसद को गांव में नही घुसने देंगे। 20 फरवरी को प्रदेशभर में रोष व्यक्त करते हुए डीसी को ज्ञापन देंगे।
मनरेगा दिहाड़ी को बढ़ाया जाए सरपंच एसोसिएशन की मांग।
रणबीर समैन ने कहा अगर मांग नही मानी तो 21 फ़रवरी को कड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की उप प्रधान संतोष बेनीवाल ने कहा पंचायतों को संविधान में जो हक मिला है वो नही छीना जाए। मनरेगा की दिहाड़ी को डबल किया जाए ये हमारी सरकार से मांग है--संतोष बेनीवाल। संतोष बेनीवाल ने कहा सरकार ने जो ई-टेंडरिंग शुरू की है उसको वापिस लिया जाए।
रोहतक / ई टेंडरिंग और CM का विरोध करने पहुंचे सरपंच, काले झंडे दिखा किया प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई
रोहतक में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों ने एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंच कर काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध किया। इसी दौरान डीएसपी यशपाल खटाना ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे सरपंचों को पुलिस ने देवीलाल पार्क से दौड़ा दौड़ा कर हिरासत में लिया।
20 फरवरी को प्रदेश भर में जलूस निकालेंगे सरपंच
हरियाणा में ई-टेंडरिंग पर सरपंचों ने बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर दी है। सरपंच एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने इसके विरोध में 20 फरवरी को प्रदेश भर में जुलूस निकालने की चेतावनी दी है। साथ ही 1 मार्च को CM आवास घेरने का ऐलान किया है। सरपंच एसोसिएशन ने ई-टेंडरिंग में परिवार पहचान पत्र (PPP) को आवश्यक करने के फैसले पर भी कड़ी आपत्ति जताई है।
सोनीपत के ठेकेदार से गोल्डी बराड़ के नाम पर कनाडा से मांगी एक करोड़ की फिरौती।
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना निवासी एक ठेकेदार से कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। लॉरेंस के करीबी रहे गोल्डी बराड़ अब हरियाणा में भी अपने पैर जमाने की फिराक में है। करीब एक पखवाड़े पूर्व रोहतक में ट्रक यूनियन ऑफिस में फायरिंग मामले में भी हथियार सप्लाई के लिए गोल्डी बराड़ का नाम जुड़ा था।
हरियाणा की निक्की की आखिरी तस्वीरें:घर के CCTV फुटेज में 2 बार नजर आई, ब्वॉयफ्रेंड ने कत्ल कर लाश फ्रिज में छुपाई
निक्की यादव की यह फुटेज 9 फरवरी की रात 9 बजकर 27 मिनट की है।
दिल्ली में लिव इन पार्टनर के हाथों कत्ल की गई निक्की यादव की 2 CCTV फुटेज सामने आई हैं। यह CCTV फुटेज उसके हरियाणा के झज्जर स्थित घर की हैं। पहली फुटेज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट की है, जिसमें निक्की घर में सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चढ़ रही है। दूसरी फुटेज रात 9 बजकर 27 मिनट की है। जिसमें वह घर के मेन गेट के अंदर दाखिल हो रही है। इसी रात को निक्की का कत्ल कर दिया गया। उसके लिव इन पार्टनर ने उसकी लाश को ढाबे में फ्रिज के अंदर छुपा दिया।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TGT) की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TGT) की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर हल करने के आरोप में हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में पुलिस ने 5 को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी समालखा के एक होटल में बैठकर पेपर हल कराने का काम कर रहे थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में 3 सॉल्वर और 2 दलाल हैं। पुलिस ने आरोपियों का कोर्ट से रिमांड लेने की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे गिरोह का पता चल सके।
जजपा विधायक सरकार व पार्टी से नाराज
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट चौक से तलवंडी राणा से बरवाला जाने वाले रास्ते को लेकर उपजे विवाद के बाद धरने पर 7 आदमी क्रमिक अनशन पर बैठे। हलके के विधायक जोगीराम सिहाग एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद आज धरने पर पहुंचे और उन्होंने सरकार पर भड़ास निकाली। साथ ही कहा कि सरकार ने ये अच्छा नहीं किया। इसलिए मैं सरकार से नाराज हूं।
पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभक्त ने सरपंचों के धरने का किया समर्थन
लम्बे समय से हरियाणा प्रदेश में ठप पड़े गाँव के विकास कार्यों को सुचारु रुप से करवाने के लिए आंदोलनरत सरपंचों की मांगे हरियाणा सरकार तुरंत माने व प्रजातंत्र की बुनियादी संस्थाओं को ठेस पहुंचाने की कुचेष्टा न करें।
हांसी में सरपंचों के धरने के समर्थन के दौरान ।
*बिग ब्रेकिंग
अब न्यूजीलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटके से सहमे लोग।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks