रोहतक सड़क हादसे में नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत, जींद के नजदीकी गांव के दो घायल !
haryana news Youth of Narnaund area died in Rohtak road accident
तहलका न्यूज, रोहतक
दिल्ली हिसार रोड पर रोहतक के इस्माईला के पास एक कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली के बीच भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में कोथ खुर्द निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि कैंटर चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द निवासी आकाश ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का अजय मुर्गियों को लाने ले जाने में प्रयोग की जाने वाली कैंटर पर परिचालक के तौर पर कार्य करता है उसके साथ जींद जिले के जुलानी निवासी विजय चालक व दूसरे परिचालक के तौर पर जुलानी निवासी सोनू कार्य करता है। रविवार को जब वह अपनी कैंटर लेकर दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर चल रहे थे तो रोहतक जिले के इस्माइल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और केंटर के बीच भिड़ंत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि एक्सीडेंट के कारण अजय को लगी चोट की वजह से उसकी मौत हो गई है जबकि कैंटर चालक विजय और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए रोहतक जेल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही इसकी सूचना गांव कोथ खुर्द में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया और इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks