स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हर मिर्ची बम और लाठी का जवाब देना होगा मुख़्यमंत्री को !

 Haryana Chandigarh News Chief Minister will have to answer every chilli bomb and lathi.

*कर्मचारी बन चुके है अब क्रांतिकारी*

*पुरानी पेंशन बहाल कराने के समर्थन में पंचकूला से चाडीगढ़ पहुंचे नवीन जयहिन्द*





*विपक्ष जिंदा है तो सदन में उठाए मुद्दा - जयहिन्द*


तहलका न्यूज, चंडीगढ़ / पंचकुला : 



हरियाणा में कर्मचारी अब क्रांतिकारी बन चुके है हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर बवाल शुरू हो गया है। OPS की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। कर्मचारियों की मांगों को समर्थन देने नवीन जयहिंद भी पहुंचे लेकिन  चंडीगढ़ पुलिस ने सभी   को बॉर्डर पर रोक लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।जयहिंद के समर्थन कर्मचारियों ने जब बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान भीड़ को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।









 पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आईं। पुलिस द्वारा चलाई गई लाठियो से नवीन जयहिंद को भी चोटे आई है लेकिन जयहिंद फिर भी शेर की तरह डट कर कर्मचारियों के समर्थन में खड़े रहे जिससे कर्मचारियों का हौसला और बढ़ गया। दरअसल हरियाणा के कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के सरकारी आवास का घेराव करने का फैसला लिया था । इसे देखते हुए रविवार सुबह ही पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं को सील कर दिया था । साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई । जयहिंद के समर्थन में कर्मचारियों ने ऐलान किया है की सरकार की इस बर्बरता का जवाब वो जरूर देंगे । सरकार से हर मिर्ची बम और लाठी डंडों का हिसाब लिया जाएगा ।













1.74 लाख कर्मचारियों को जयहिंद का समर्थन 

नवीन जयहिंद जो हमेशा से ही कर्मचारियों के हक के लिए समय समय पर आवाज उठाते रहे है उन्होंने बताया की प्रदर्शन को लगभग  1.74 लाख कर्मचारियों का समर्थन जयहिंद ने आगे कहा की 2006 के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात हुए 1.74 लाख कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। जयहिंद ने कहा की वो कर्मचारियों की इस जायज मांग का सम्मान करते है और कर्मचारियों की  मांग को लेकर वह आरपार की लड़ाई लड़ेंगे । उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र की NPS योजना को लेकर कोई रूचि नहीं है। उन्हें सिर्फ ओल्ड पेशन स्कीम ही मिलनी चाहिए।











सत्र में विपक्ष उठाए मुद्दा :जयहिंद 

जयहिंद ने कहा की हरियाणा में 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है । विपक्ष को जगाते हुए जयहिंद ने कहा की यदि विपक्ष मरा नही है तो कर्मचारियों के मुद्दो को सदन में रखे । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को चेतावनी देते हुए जयहिंद ने कहा की प्रदेश का विपक्ष अगर अब भी प्रदेश के जनहित के मुद्दे सदन में नही रख सकता तो उन्हे राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। जयहिंद ने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा  2024 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर ओपीएस को लागू किए जाने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन सरकार बनते ही सब अपने वादे भूल जाते है इसलिए वोट बटोरने के नाम पर वादे करने से अच्छा है की इस मुद्दे को सोमवार से शुरू होने वाले सत्र में ही उठाया जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |