स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा जजपा सरकार ने अपने चुनावी वायदे पूरा करना तो दूर हर वर्ग को अपमानित किया - दीपेंद्र हुड्डा

 झूठे वायदे और जनता को अपमानित करने वाली सरकार को आगमी चुनाव में जनता ऐसा सबक सिखायेगी कि वो हमेशा याद रखेंगे– दीपेन्द्र हुड्डा


तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़ 

 सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत हांसी  में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने अपने चुनावी वायदे पूरा करना तो दूर किसानोंमजदूरोंमहिलाओंनौजवानोंखिलाड़ी कर्मचारियों और जवानों समेत हर वर्ग को अपमानित किया है। सभी वर्ग अपमान का घूंट पीकर बैठे हैं और चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी चुनाव में झूठे वायदे करने वाले और अपमान करने वाले भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को जनता ऐसा सबक सिखायेगी कि वो जिंदगी भर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आयप्रति व्यक्ति निवेश निवेशखेल-खिलाड़ी के मान-सम्मानकृषि उत्पादकतारोजगार दरविकास में नंबर 1 पर थाउस हरियाणा को भाजपा-जजपा ने बेरोजगारीमहंगाई, अपराध में नंबर 1 बना दिया है। इस सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया। न कोई नया निवेश हुआन रोजगार आया। इस सरकार ने हरियाणा को आगे की बजाय पीछे ले जाने का काम किया है। ऐसी सरकार हरियाणा के लोगों ने पहली बार देखी जिसने हर वर्ग को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया।

 














उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसी का भला करना तो दूर लोगों का मान-सम्मान भी खत्म कर दिया। पहले हर दसवां सैनिक हरियाणा से होता था भाजपा ने अग्निपथ योजना लाकर उसे भी खत्म कर दिया पूरे प्रदेश में करीब 5 लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेतहाशा और चौतरफा हो रहे भ्रष्टाचार से लूट मची हुई है। प्रदेश के युवाओं के हिस्से की नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं। हर दिन नये-नये घोटाले सामने आ रहे हैं। वहीं सत्ता में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में जुटे हुए हैं। भर्तियों के नाम पर पेपर लीकपरीक्षा रद्दफर्जीवाड़ा और घूसखोरी चल रही है।

 














दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के युवा जहां केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोशित हैंवहीं आम जन आसमान छूती महंगाई से त्रस्त हो चुका है। जो प्रदेश 2014 से पहले तक रोजगार देने में सबसे आगे था वो आज बेरोजगारी दर में सबसे आगे है। भाजपा ने युवाओं को हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। 9 वर्ष हो रहे हैं इस हिसाब से 18 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे। लेकिन नया रोजगार मिलना तो दूर की बात है, जो लोग पहले से काम कर रहे हैं उनका रोजगार भी छीना जा रहा है।

 



















कार्यक्रम का आयोजन प्रेम सिंह मलिक ने किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाशपूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंहपूर्व CPS राम किशन फौजीपूर्व मंत्री सुभाष गोयलपूर्व विधायक राम निवास घोडेलापूर्व विधायक नरेश सेलवालपूर्व विधायक राम भगत शर्मागौरव सम्पत सिंहधरमबीर गोयतहर्षमोहन भारद्वाजप्रेम सिंह मलिकसुमन शर्माछात्रपाल सोनीजस्सी पेटवाडयोगेंदर योगीतेलु राम जांगड़ातेजबीर पुनियाजयसिंह पालीविजेंदर हुड्डाराजेश कासनिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताकार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |