स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ई टेंडरिंग के तहत हो रहे निर्माण कार्य में घटिया ईंटों का इस्तेमाल, हांसी के सरपंचों ने रूकवाया काम !

Haryana news Use of substandard bricks in the construction work being done under e-tendering, Hansi's sarpanches stopped the work


तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़


सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए ई टेंडरिंग योजना लागू करने के अनेक फायदे बता रही है। वहीं सरपंच इसमें कमियां निकाल कर इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। खेत खलियान योजना के तहत हांसी के नजदीकी गांव में 11 एकड़ लंबे रास्ते को पक्का करने का टैंडर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया पुलिस की सूचना गांव के सरपंच को दी तो सरपंच ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।









हांसी की दयाल सिंह कालोनी में खेत खलियान योजना के तहत 11 एकड़ रास्ते को पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा ई- टेंडरिंग के माध्यम से इस रास्ते को पक्का करने का कार्य 10 लाख रुपए में ठेकेदार को दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारी में बिल्कुल निम्न स्तर की ईटों का प्रयोग कर रहा था तो उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच श्याम खांडा को दी। सूचना मिलते ही विधायक विनोद भ्याना के आवास के बाहर धरने पर बैठे सरपंच श्याम खांडा सहित अनेक गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को बीच में ही रुकवा दिया सरपंचों ने आरोप लगाया कि सरकार की ई-टेंडरिंग की पोल हंसी में खुल गई है। क्योंकि ठेकेदार व सरकार की मिलीभगत के कारण गांव के विकास में भी सरेआम धांधली करके सरकारी खजाने में सेंध लगाई जा रही है। 






वहीं ठेकेदार के कर्मचारी द्वारा कहा जा रहा था कि हम ईट एक नंबर की लगा रहे हैं। वहीं सरपंचों ने कहा कि इन खराब ईटों का कोई नंबर नहीं हैं। सभी सरपंचों ने एकत्रित होकर काम को रूकवा दिया और इसकी सूचना विधायक विनोद भ्याना को दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |