स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बडे़सरा हत्याकांड का आरोपित कुख्यात ईनामी बदमाश ढाई साल बाद सोनीपत पुलिस के चढ़ा हत्थे !

 Haryana news Notorious bounty hunter accused of Badesara murder case arrested by Sonepat sit police after two and a half years


तहलका न्यूज़ सोनीपत


सोनीपत पुलिस की एसआईटी टीम ने कुख्यात ईनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। भिवानी जिले के गांव बडेसरा में हुए हत्याकांड में पिछले ढाई साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार था। पुलिस को चकमा देने के लिए यह नाम बदल बदल कर दूसरे राज्य में शरण लिए हुए था। पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए ₹10000 का इनाम रखा था। सोनीपत पुलिस को गिरफ्तार करने के बाद भिवानी पुलिस के हवाले कर दिया।







STF सोनीपत के इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि भिवानी के गांव बड़ेसरा में आपसी रंजिश में 5 हत्याएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राजकुमार आरटीआइ एक्टिविस्ट बलजीत की हत्या का है मुख्य गवाह है और गवाह राजकुमार की हत्या के लिए बडेसरा गांव के पूर्व सरपंच बबलू ने कर्मबीर और अजय को जेल से ही सुपारी दी थी। 







जून 2021 को सोनीपत के बैयापुर निवासी कर्मबीर उर्फ अविनाश ने साजिश रच कर हत्या के चश्मदीद राजकुमार और इसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थी। वारदात के बाद कर्मबीर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम कर्मबीर से अविनाश रख लिया था। थाना बवानी खेड़ा में उसके खिलाफ धारा 148,149, 307, 353,452,186,195A,120B,201 IPC में केस दर्ज था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |