स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऑटो स्कूल बस की टक्कर में 5 की मौत !

 Haryana news 5 killed in auto and school bus collision in Palwal

तहलका न्यूज़ पलवल


शुक्रवार की सुबह पलवल में हसनपुर रोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरे एक ऑटो को निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो में सवार 3 लड़कियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतक व घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आटो व स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं स्कूल बस चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से भाग गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।










शादी समारोह से लौट रहे थे ऑटो सवार

सभी असावटा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ऑटो में सवार होकर शुक्रवार की सुबह अपने गांव सुल्तापुर आ रहे थे। जैसे ही ऑटो पलवल-हसनपुर रोड़ पर छज्जूनगर गांव से आगे निकला तो एक निजी स्कूल की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने सुल्तापुर गांव निवासी मोहरपाल, याशिका, अंजली व चारू और घर्रोट गांव निवासी प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।








चांदहट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार सुल्तापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मोरहपाल, 8 वर्षीय महक, 8 वर्षीय दीपाली, 8 वर्षीय मोनिका, 9 वर्षीय यशिका, 17 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय चारू, 35 वर्षीय राजकुमारी और उनका रिश्तेदार घर्रोट गांव निवासी 24 वर्षीय प्रमोद एक ऑटो में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे।









डीएसपी विजयपाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। 






पूरी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |