स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में वकील की मां और पत्नी का हत्यारा पुलिस रिमांड पर !

 दलजीत सिहाग पर जानलेवा हमला करने के षड्यंत्र में शामिल रहने के आरोप में एक गिरफ्तार   


तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़

हांसी में वकील की मां और पत्नी की हत्या करने व पशु बाड़े में आग लगाकर मालिक के पैर में गोली मारने के मामले में हांसी पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 


 

 





जिसने अगस्त 2022 में सुरजीत वासी पटेल नगर हांसी  के पैरों में गोली मारकर जानलेवा हमला किया था और गायों के बाडे में आग लगा दी थी। इससे पहले दिन बंटी वकील की मां और पत्नी की हत्या अपने साथियों के साथ  करके नीमराना राजस्थान में भाग गए थे। उसके बाद इसको डेराबस्सी पंजाब पुलिस ने असला अधिनियम में गिरफ्तार करके पटियाला जेल में बंद करवाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान सोनू उर्फ मुकेश वासी बोगा राम कॉलोनी हांसी  के रूप में हुई।










 जिसको पटियाला जेल 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । तथा रिमांड के बाद अदालत पेश करके बंटी वकील की मां व पत्नी की हत्या के आरोप में माननीय न्यायालय में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी व लूटी गई सोने  जेवरात आदि बरामद करने की कोशिश की जाएगी।









वहीं हांसी शहर थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है  । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश उर्फ दादा वासी  सिंहवाल  जिला जींद के रूप में हुई। जिसने मई 2022 में दलजीत सिहाग पर जानलेवा हमला करने के षड्यंत्र में शामिल था । जिसको प्रोडक्शन वारंट पर हिसार जेल से लेकर 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद माननीय  न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |