स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में अवैध पशु बाड़े चलाने वालों का सरकार व प्रशासन को खुला चैलेंज, क्या प्रशासन में इनका चैलेंज स्वीकार करने की जुटा पाएगा हिम्मत ?

Hisar news Open challenge to the government and administration of those running illegal cattle sheds in Hisar


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार शहर के अनेक कॉलोनियों में अवैध रूप से पशु बाड़े चलाए जा रहे हैं। जब भी नगर निगम की टीम चलाने वालों पर कार्रवाई करती है तो उल्टा नगर निगम की टीम पर ही हमला करके उसे चोटिल कर दिया जाता है और अपने पशुओं को छुड़ा लिया जाता है अवैध पशु बाड़े चलाने वालों के इस चैलेंज को आज तक किसी भी सरकारी तंत्र या प्रशासनिक तंत्र ने हिम्मत नहीं जुटाई है। जिसके कारण इनके हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं निगम कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक बेसहारा पशुओं को नहीं पकड़ेंगे।









हिसार शहर में कुछ लोगों का इतनी दबंगई है कि वो खुलेआम कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं और प्रशासन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के अलावा उन्हें गिरफ्तार करने संबंधित कोई कार्यवाही नहीं कर पाता। लोगों का कहना है कि हत्या मारपीट करने सहित अनेक आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद भी इन आरोपितों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और ये खुलेआम घूमते रहते हैं। हिसार नगर निगम की टीम बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाए हुए है। शहर की सड़कों पर दिनभर बेसहारा पशुओं के बीच में अवैध रूप से चला रहे लोगों के पशु भी घुमते रहते हैं। जिनके पशुओं को कोई कर्मचारी पढ़ने की कोशिश करता है तो उनके ऊपर अवैध रूप से पशु बाड़े चलाने वाले लोग हमला कर देते हैं। 







नगर निगम हिसार में तैनात अंबेडकर बस्ती के कृष्ण ने बताया कि उसकी बुआ सुंदर नगर में रहती हैं और दो-तीन दिन पहले मुनिया गुर्जर के पिता करतार सिंह ओके बुआ के लड़के रतन के पास आए थे और धमकी देते हुए कहा था कि कृष्ण को निगम की नौकरी से हटा लो अन्यथा उसके हाथ पैर तोड़ देंगे। 15 फरवरी को जब वह आजाद नगर से ड्यूटी पूरी करके अपने घर आ रहा था तो रास्ते में उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 







नगर पालिका कर्मचारी यूनियन इकाई हिसार के पदाधिकारी वीरवार को घायल कर्मचारी से मिलने अस्पताल में पहुंचे।  उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और आरोप लगाते हुए कहा कि  अस्पताल प्रशासन ने 15 घंटे के बाद भी घायल कर्मचारी का इलाज शुरू नहीं किया है। अभी तक घायल कर्मचारी का एक्सरे तक नहीं लिया गया है। कर्मचारियों के प्रदर्शन करते ही अस्पताल प्रशासन ने घायल कर्मचारी का एक्सरे करवाकर इलाज शुरू कर दिया । उसके बाद पुलिस ने भी घायल कर्मचारी के बयान दर्ज किए। इसके अलावा यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ घायल कर्मचारी की बजाय निगम प्रशासन की तरफ से एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए।









 हिसार संघर्ष समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शहर में बने अवैध पशु बाड़ों को तोड़ा जाए और दुधारू पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।







मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पशुओं काे बेसहारा छाेड़ रहे इन पशु मालिकाें के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। टीम के ऊपर हमला करके ताे अवैध पशु बाड़े चलाने वाले चैलेंज कर रहे हैं। हमलावराें के लिए काेई रियायत नहीं है। अब देखना है कि नगर निगम के मैयर गौतम सरदाना अपनी बात पर कितना अडिग रहते हैं और कब तक इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हैं। या फिर इनकी गुंडागर्दी के आगे घुटने टेक देते हैं। ये सब तो आने वाला समय ही बताएगा।








निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने कहा कि पशु पकड़ाे अभियान और तेजी से चलाया जाएगा। पुलिस फाेर्स की और जरूरत पड़ेगी ताे वह कर्मचारियाें काे उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी हालात में हमलावराें काे बख्शा नहीं जाएगा। अब निगम की टीम अवैध पशु बाड़े चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |