हिसार में चल रहा था अवैध खनन, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा , पोकलेन मशीन व डंपर जब्त !
Haryana Hisar news Illegal mining was going on in Hisar, Chief Minister's flying squad raided
फोटो सोशल मीडिया से ली गई है।तहलका न्यूज हिसार/ सुनील कोहाड़
हिसार जिले के गांव के खेतों से अवैध रूप से मिट्टी उठाने का गोरख धंधा जोरों से चलाया जा रहा है। इसकी भनक जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को लगी तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन और हाईवा डंपर को जब कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली कि गांव मिर्जापुर के खेतों से अवैध रूप से मिट्टी उठा कर अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम माइनिंग गार्ड सुदेश रानी व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची तो देखा कि एक पोकलैंड मशीन से मिट्टी उठाकर डंपर में डाली जा रही है। पोकलेन मशीन के चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि इस मशीन और हाईवा डंपर का मालिक रविन्द्र अरोड़ा है और उसी के कहने पर वो मिट्टी उठा रहे हैं। टीम ने रविन्द्र अरोड़ा को भी मौका पर बुला लिया।
जिला खनन एवं भूविज्ञान अधिकारी राजेश कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने जब ठेकेदार रविन्द्र अरोड़ा से माइनिंग से संबंधित लाइसेंस और अनुमति पत्र मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और ना ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। निरीक्षक रिछपाल ने बताया कि मौके से पोकलेन मशीन और हाईवा डंपर को जब्त कर लिया है। इस मामले में जुर्माना भी लगाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks