सरपंचों व मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए विधायक गौतम के आवास पर फूंकी बजट की प्रतियां !
Hindi news haryana Hisar news Sarpanches and MNREGA workers protested and burnt copies of the budget at the residence of MLA Gautam
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच द्वारा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा बजट को 73,000 करोड़ से घटाकर 61,032.65 करोड़ करने के विरोध तथा सरपंचों के धरने को समर्थन के लिए विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रकट किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान राजेश ने किया। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार सुलचानी ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार जिस प्रकार से बजट में कटौती कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास को बर्बाद करने पर तुली हुई है। आत्म निर्भर भारत रोजगार योजना 5758से घटा कर 2273 करोड़ के बजट में कटौती करके ग्रामीण विकास को खत्म करने पर तुली हुई है, दूसरी तरफ हरियाणा में पिछले लंबे समय से सरपंचों का आंदोलन चल रहा है जिसमें सरकार का अडियाल रैव्या है। ई टेंडरिंग और ₹2लाख का बजट की शर्तें लगाकर ग्रामीण विकास को कुंद कर रही है जिससे ग्रामीण विकास रुक सा गया है। यदि हरियाणा की सरकार समय रहते सरपंचों के आंदोलन को समाप्त नहीं करवाती तो मनरेगा का मजदूर बहुत बड़ा आंदोलन ग्रामीण विकास के सवाल को लेकर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा जैसे तमाम बजट में कटौती करके बड़े पूंजीपतियों, धनाढ्य लोगों को छुट दे रही है। वहीं दूसरी तरफ आम जनता का कचूबर निकाल रही है। हम इस कार्यक्रम के माध्यम से यह मांग करते हैं कि केंद्र व हरियाणा की सरकार अपने बजट में मनरेगा के बजट को2लाख 72हजार करोड़ करे ताकि मनरेगा मजदूरों को 100 दिन काम मिल सके। मनरेगा मजदूरों के लिए ₹600 दिहाड़ी तथा मेट व दूसरे कर्मचारियों को पक्का करें इन तमाम मुद्दों को लेकर आज नारनौंद के मेट-मजदूर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराते हुए सरपंचों के धरने पर आकर समर्थन किया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार सुलचनी,राजेश प्रधान , अजमेर मेट, सरपंच जिला सचिव मनजीत, सुनील कुमार, दिनेश शर्मा ,सरपंच प्रीतम , रामकेश माजरा, हुक्म सिंह, सुभाष लोहारी, प्रताप सिंह लोहारी, हरदीप मेट, रामकुमार राजेन्द्र इत्यादि।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks