जींद: हाईवे पर कार ने ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक क्लीनर की मौत, कार सवार पांच घायल !
Haryana news Car collides with truck on 152d highway in jind truck cleaner killed, five injured
तहलका न्यूज, जींद
नेशनल हाईवे 152d पर जुलाना क्षेत्र के गांव भैरो खेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, 2 घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजमेर से ऋषिकेश जा रहा था ट्रक
ट्रक चालक लाभ सिंह ने बताया कि अजमेर से ट्रक लेकर नेशनल हाईवे 152d से होते हुए ऋषिकेश जा रहे थे कि जींद जिले के भैरों खेड़ा गांव के पास ट्रक के ईंजन से खराबी की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ट्रक को तुरंत साईड में रोक लिया और ट्रक क्लीनर गांव खानपुर निवासी 18 वर्षीय शेखर नीचे उतर कर उसकी जांच कर रहा था कि पीछे से आ रही है एक कार ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके कारण शेखर की मौत हो गई ।पुलिस ने लाभ सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाटू श्याम से वापस लौटते समय ट्रक से टकराई कार
कार सवार पांचों युवक पंजाब के बरटाना व दड़बा से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जब वो दर्शन कर वापस नेशनल हाइवे 152डी से होते हुए बरटाना आ रहे थे तो रविवार की सुबह कोहरा ज्यादा होने के कारण हाइवे पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिससे कार ट्रक के पीछे जा टकरा गई। जिसमें कार सवार पंजाब के बरटाना गांव निवासी नितिन बंसल, नितिन कपूर, ललित गर्ग, गांव दडवा पंजाब निवासी निकेश और अमन घायल हो गए। डाक्टरों ने निकेश और अमन की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
सड़क हादसे के बाद आसपास के लोग व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। जुलाना थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। जुलाना थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि ट्रक चालक लाभ सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक अजमेर राजस्थान से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था। गांव भैरोखेड़ा के नजदीक हादसा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks