करनाल जेल का फरार कैदी हांसी में गिरफ्तार !
Haryana news Karnal jail absconding prisoner arrested in Hansi
तहलका न्यूज, हिसार / करनाल सुनील कोहाड़
करनाल जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने पुलिस पर स्वस्थ विभाग के कर्मचारियों को ऐसा चकमा दिया कि उस समय सबकी नींद उड़ गई। जब कैदी हॉस्पिटल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर देकर फरार हो गया। हांसी से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जमानत नहीं मिली तो फरार होने की बनाई योजना
पानीपत के सुंदर नगर निवासी सन्नी स्नैचिंग के मामले में पांच साल की सजा काटने के लिए करनाल की जिला कारागार में बंद था। अलग-अलग मामलों में आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं। स्नैचिंग के मामले में आरोपी को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। वह, जिला कारागार करनाल में डेढ़ साल की सजा पूरी कर चुका था। आरोपी को कोर्ट से जमानत नही मिली तो उसने कई बार जेल से भागने की कोशिश की। लेकिन जेल में सख्त पहरा होने के कारण सफल नहीं हो पाया।
पुलिस व डॉक्टरों की आंखों में धूल झोंक कैदी फरार
जब जेल से बाहर आने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने आखिरकार पुलिस को चकमा देने के लिए कपड़े का फंदा बनाकर उस पर लटक कर जान देने का ऐसा नाटक किया कि पुलिस भी धोखा खा गई। वो बेहोश नहीं हुआ, लेकिन उसने जानबूझकर बेहोशी का नाटक किया कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया यहां पर उसने जाल बिछाया की पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम भी धोखा खा गई और कैदी सबकी आंखों में धूल जोड़ते हैं वहां से फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks