स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बेटी मांगे इंसाफ महापंचायत, महापंचायत का बड़ा फैसला ! सोनिया दूहन ने किया था महापंचायत का आयोजन।

 Haryana news Beti Mage justice mahapanchayat, big decision of mahapanchayat.



तहलका न्यूज, कैथल ( दीपक गिल)


कैथल के हुड्डा सेक्टर 14 के मैदान में रविवार को बेटी मांगे इंसाफ महापंचायत का आयोजन सतरोल खाप की बेटी एवं एनसीपी नेता सोनिया दूहन ने आयोजन किया। इस बैठक में तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोष के पिता सहित प्रदेश भर की खाप प्रतिनिधियों के अलावा कैंसर में संगठनों ने भी हिस्सा लिया। महापंचायत में फैसला लिया कि जब तक सरकार मंत्री संदीप के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती तब तक उनके प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।











खाप प्रतिनिधियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर लगाया सवालिया निशान 

बेटी मांगें इंसाफ महापंचायत में पहुंचे विभिन्न खापों के वक्ताओं ने खेल मंत्री को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। महापंचायत में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि मंत्री संदीप सिंह के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। यदि मंत्री कैथल में आते हैं तो उनका विरोध खाप पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। 









एनसीपी नेता सोनिया दूहन ने बजाया आंदोलन का बिगुल 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिहोवा में आयोजित कार्यक्रम से राज्यमंत्री का विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने मंत्री संदीप सिंह और मनोहर लाल खट्टर सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। सोनिया दूहन ने कहा कि जब तक महिलाओं की रक्षा के लिए कोई उचित करवाई नहीं दी जाती तब तक वह सरकार के खिलाफ महिलाओं की आवाज बुलंद करती रहेगी। महापंचायत के दौरान खापों के प्रतिनिधियों ने सोनिया दूहन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। 









पीड़िता ने फोन पर बताई छेड़छाड़ की सारी घटना

सोनिया दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्री संदीप सिंह की ओर से पीड़िता पर अत्याचार किया है। इसकी पूरी जानकारी फोन पर पीड़िता ने उसे दी है कि संदीप सिंह ने किस तरह से उसके साथ गलत व्यवहार किया। 29 जनवरी तो एफआईआर कुरुक्षेत्र में करवाई गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की हुई है। जब तक सरकार संदीप सिंह को बर्खास्त कर जेल में भेजती तब तक वह विरोध करती रहेंगी। इसलिए ही पहले संदीप सिंह के नारनौंद में प्रवेश बंद किया गया था। अब कैथल में प्रवेश बंद कर भविष्य में पूरे प्रदेश में संदीप सिंह की प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।









भाजपा नेता ही अपनी पार्टी की नीतियों की पोल खोलने में लगे 

महापंचायत में सातरोल खाप के प्रधान धर्मपाल बडाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था लेकिन भाजपा के नेता है इस नारे की पोल खोलने का काम कर रहे हैं कि भाजपा की नीतियों में कितनी सच्चाई है। छेड़खानी करने के मामले में मंत्री संदीप सिंह को तुरंत जेल में डालना चाहिए था। लेकिन भाजपा सरकार जांच एजेंसियों के माध्यम से दी प्रीता को प्रताड़ित कर मंत्री को बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।  












गरीब किसान विरोधी नीतियां बनाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी भाजपा सरकार 

किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी गरीब तबके के लोगों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आए दिन गरीब किसान विरोधी नीतियां बनाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। सत्ता के नशे में सरकार के मंत्री व नेता हमारी बेटियों इज्जत से खिलवाड़ कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो किसान संगठन भी सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने के लिए मजबूर होंगे। सोनिया दूहन ने केवल महिला हित में आवाज उठाई है। 













अडाणी अंबानी को कम पैसे में मजदूर मिल सके इसके लिए सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली है प्रदेश सरकार 

अध्यापक संघ के नेता गोयत खाप से सतबीर गोयत ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। परंतु अब सरकार पीछे हट रही है। सरकार ने अपनी गरीब किसान विरोधी नीतियों का परिचय देते हुए सबसे पहले कन्याओं के लिए खोले गए सरकारी स्कूलों को बंद करने का काम किया है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि हमारे बच्चे पढ़ लिखकर उच्च पदों पर आसीन हो। भाजपा सरकार चाहती है कि अदानी अंबानी को कम पैसे में मजदूर मिल सके। इसलिए वह हर क्षेत्र निजीकरण को बढ़ावा दे रही हैं और सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है।






महापंचायत में प्रस्ताव पारित, मंत्री संदीप सिंह की कैथल में इंट्री बैन

 इस महापंचायत में दूहन खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू भी पहुंचे और  कहा कि सोनिया दूहन उनकी खाप की शेरनी है। जबकि 36 बिरादरी की बेटी है। महापंचायत में प्रस्ताव पारित कर मंत्री संदीप सिंह के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। यदि मंत्री कैथल में आते हैं तो उनका विरोध खाप पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पिहोवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री का विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने किया। जबकि महापंचायत की कार्रवाई शुरू करने से पहले जिया लाल ढुंढवा को महापंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद ही महापंचायत की कार्रवाई शुरू की गई।










महापंचायत में ये रहे मौजूद 

महापंचायत में सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान रणबीर सिंह समैन, सहारण खाप से साधू राम कौलेखां, नैन खाप से दलबीर नैन, ढांडा खाप से ओमप्रकाश, रुहल खाप से जयभगवान, गिल खाप से केशा राम प्यौदा, महाबीर चहल नरड़, जोगेंद्र नैन, चहल खाप से रामफल चहल, थुआ तपा से सोमदत्त थुआ, नेहरा खाप से दलबीर नेहरा, समैण खाप से रणबीर समैण, भाकियू से तेजेंद्र सिंह, होशियार गिल प्यौदा, शकुंतला शर्मा, राजबाला थुआ, सुदेश गोयत, अमर राविश, जगमति सांगवान, अमर राविश, हरजिंद्र सिंह, केश राम प्यौदा, सुभाष, पार्षद सुशीला शर्मा, पूर्णिमा सहित हजारों लोग समर्थन देने पहुंचे थे।





 सहारण खाप के साधु राम कौलेखां ने कहा कि पूरे हरियाणा में खापों का प्रभाव हैं। क्योंकि खाप जो निर्णय ले लेती हैं। वो सर्व मान्य होता है। आपको को कमजोर करने के लिए मौजूदा सरकार हमारी संस्कृति के बुनियादी ढांचे को पीछे धकेलने का काम कर रही है और समाज को तोड़ने में लगी हुई है, जिसको खाप पंचायतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगी 








मंत्री संदीप सिंह के अत्याचार की शिकार जूनियर महिला कोच के पिता ने सोनिया दूहन का समर्थन करते हुए कहा कि अब उनकी एक नहीं दो बेटियां हैं। क्योंकि एक बेटी के साथ अन्याय हुआ तो दूसरी बेटी ने समाज की बेटियों की आवाज उठाने का बिड़ा उठाने का काम किया है। उन्होंने महापंचायत में पहुंचे सभी लोगों से बेटी को न्याय के लिए समर्थन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और संदीप सिंह के रिश्ते पर जांच होनी चाहिए। जो एजेंसियां बेटी को परेशान कर रही हैं, वो इसकी जांच क्यों नहीं करते।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |