इनेलो कांग्रेस का होगा गठबंधन, ओमप्रकाश चौटाला बोले भाजपा-जजपा लूटेरों की सरकार, जल्द मिलेगा इससे छुटकारा !
तहलका न्यूज हरियाणा
हरियाणा की राजनीति का पारा ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे ही बढ़ता जा रहा है। भाजपा जहां मंगलसूत्र पन्ना प्रमुखों को मंडल स्तर पर सरकार की नीतियों को पहुंचाने के और अधिक से अधिक वोट बटोरने की रणनीति बना रही है वही जजपा भी जिला स्तर पर बैठकर आगामी चुनाव की रणनीति करने में जुट गई है। इसके अलावा इनेलो के नेता प्रदेश में यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी सरकार की पोल खोलने के लिए हल्का स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज कर चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस और इनेलो के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके लिए इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी तरफ से प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी है और कहा है कि इस लुटेरी सरकार से छुटकारा दिलाने के लिए इनेलो कांग्रेस से भी समझौता कर सकती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री इन इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा संगठन के दौरान प्रदेश में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है और ये गठबंधन अब टूटने के कागार पर पहुंच चुका है। प्रदेश की जनता भाजपा जजपा गठबंधन की इस लुटेरी सरकार सरकार से हर हाल में छुटकारा पाना चाहती है।
हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज तक प्रदेश की जनता के हित में कुछ काम किया होता तो भविष्य से कुछ उम्मीद की जा सकती थी। लेकिन अपने 9 साल के कार्यकाल में प्रदेश को कर्ज में डूबोने के अलावा कुछ काम नहीं किया है तो उससे भविष्य में किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि यह तो लुटेरों की सरकार है इसे किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी की पदयात्रा से अंदाजा हो जाएगा कि प्रदेश की जनता क्या चाहती है ? इस लूटेरों की सरकार का अंत बहुत जल्दी हो जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला रविवार को हिसार दूरदर्शन केंद्र बचाओ धरने को समर्थन देने के लिए हिसार पहुंचे थे । क्योंकि हिसार दूरदर्शन केंद्र चौधरी देवीलाल के नाम पर था और उनकी स्मृति में तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने इसका उद्घाटन किया था। इस दूरदर्शन केंद्र पर लगे तमाम कर्मचारी पिछले काफी दिनों से इसको बंद करने का विरोध कर रहे हैं।
चौटाला ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान जिन सड़कों का निर्माण करवाया गया था, मौजूदा सरकार उन पर पेंच वर्क तक नहीं करवा पाई है। प्रदेश की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को लूटने में लगी हुई है। सत्ता पक्ष से जुड़े लोग भी सरकार को छोड़ कर भागने की फिराक में हैं।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने भविष्य की बात करते हुए कहा कि बहुत जल्दी BJP JJP का गठबंधन टूट जाएगा, जिससे मनोहर लाल खट्टर की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। उन्होंने प्रदेश में जल्दी विधानसभा चुनाव होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया। संभावना जताई जा रही है कि जजपा नेता दिग्विजय चौटाला की शादी पर चौटाला परिवार एक बार फिर एक हो सकता है और भाजपा को प्रदेश की राजनीति से बाहर करने के लिए वो कोई भी क़दम उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने पहुंचे थे। उनके नजदीकी बता रहे हैं और हुड्डा का हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने उनसे मुलाकात की थी। लेकिन इनेलो सुप्रीमो हरियाणा की राजनीति में कुछ अलग ही करने का सपना संजोए हुए है। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को हराने के लिए देशभर की तमाम राजनीतिक पार्टियां एकजुट होने की कोशिश कर रही हैं। जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतिश कुमार भी कह चुके हैं कि कांग्रेस को आगे बढ़कर इसकी पहल करनी चाहिए।
गौरतलब है कि हिसार दूरदर्शन केंद्र को केंद्र सरकार ने जनवरी में बंद कर दिया। इसके विरोध में अनुबंधित कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी अब तक हिसार के BJP लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित भाजपा और जजपा के तमाम विधायकों को अपना मांग पत्र सौंप चुके हैं। वो स्थानीय जनसंगठनों के साथ मिलकर BJP विधायकों के घरों के सामने धरना भी लगा चुके हैं। लेकिन अब तक सरकार उनकी इस मांग को अनसुना करती आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks