जींद में महिला को बंधक बनाकर दिया जहर, दंपति सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज !
तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़
जींद जिले के नरवाना के नजदीकी गांव उझाना में पड़ोसी द्वारा एक महिला की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं आरोपित पक्ष अब तक पुलिस की तरफ से बाहर है।
उझाना निवासी राममेहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पड़ोसी सतीश के साथ रंजिश चली आ रही है। जिसके कारण सतीश का परिवार उनके ऊपर हमला करने से कोई भी दाव हाथ से नहीं निकलने देता। राममेहर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सतीश के परिवार ने उसकी पत्नी ज्योति के साथ मारपीट कर उसे अपने घर में बंधक बनाए रखा। आरोप है कि सतीश के परिवार ने उसकी पत्नी को जबरन जहरीला प्रदर्शन खिला दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर सतीश उसकी पत्नी गीता और बेटी मुस्कान के खिलाफ मारपीट करने बंधक बनाने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है।
इस संबंध में गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उझाना गांव में एक महिला को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks