जींद: रोहित की हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार, रानी तालाब पर चाकू व ईंट मारकर कर दी थी रोहित की हत्या !
Haryana Jind news One arrested for killing Rohit
तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़
जींद जिले के लुदाना गांव के रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू और उसके अन्य साथियों के बारे में पुख्ता सबूत जुटाए जाएंगे।
रोहित मर्डर कांड में पुलिस को मिली सफलता: रानी तालाब पर युवक की चाकू मार कर हत्या करने का आरोपी पकड़ा
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज पीएसआई आशीष कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की छः टीमों का गठन किया गया। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने कैफे व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से सबूत जुटाए गए। जिसमें उनके साथ किए गए झगड़े के अज्ञात आरोपितों की पहचान की गई। पुलिस ने हत्यारोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और अपराही मोहल्ला जींद निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित संदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के दिन वह अपने दोस्त शुभम, सौरभ अपराही मोहल्ला के साथ मौजूद था। तो उन्हें सूचना मिली कि उसके दोस्त सागर के साथ जींद सीआरएस मॉल में झगड़ा हो गया है। वो तीनों बाइक पर सवार होकर तुरंत रानी तालाब पर पहुंचे। वहां सागर ने झगड़े की बात बताई ।
उन्होंने योजना बनाकर रोहित व उसके साथियों के पीछे-पीछे चल दिए और मौका लगते ही रानी तालाब पर रोहित और उनके दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने रोहित पर ईंट से भी हमला किया। हमले के कारण रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संदीप को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ कर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू व अन्य सबूत जुटाए जाएंगे।
गौरतलब है कि 28 जनवरी 2023 को गांव लुदाना निवासी रोहित अपने दोस्त निनित व मोहित के साथ रानी तालाब के पास कैफे में आया हुआ था। वहां पर कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी और झगड़ा बढ़ता देख रोहित और उसके साथी वहां से भाग गए थे तो अज्ञात युवकों ने उनका पीछा करते हुए रानी तालाब के पास उन पर चाकू व ईंटों से हमला कर दिया था। जिससे रोहित की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक रोहित के पिता के ब्यान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks