जींद : ग्रामीणों की चेतावनी के बाद बैकफुट पर आए प्रशासन ने मानी ग्रामीणों की मांगें, चौथे दिन हुआ मृतक सुरेश का अंतिम संस्कार !
Haryana Jind news After the warning of the villagers, the administration came on the back foot and accepted the demands of the villagers.
तहलका न्यूज जींद / सुनील कोहाड़
नरवाना उपमंडल के गांव धमतान साहिब में बिजली कर्मचारियों के ग्रामीणों के बीच के खिंचतान में ग्रामीणों ने प्रशासन को आज दोपहर तक का समय देते हुए कहा था कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो रेलवे ट्रैक को जाम कर देने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। ग्रामीणों की चेतावनी के बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया और ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने भी धरना समाप्त कर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
15 फरवरी को धमतान साहिब के सुरेश ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बिजली कर्मचारियों की छापेमारी से सुरेश मानसिक रूप से परेशान हो गया था और इससे आहत होकर उसने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार ना करके गांव के बस स्टैंड पर शव को रखकर सड़क पर बैठ कर धरना शुरू कर दिया था। 3 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बनी तो ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो रेलवे ट्रैक को जाम कर देंगे।
ग्रामीणों की चेतावनी के बाद रेलवे ट्रैक व सड़क पर रेलवे पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया। वहीं गांव को भी पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। ग्रामीणों की चेतावनी से बैकफुट पर आए प्रशासन ने समय रहते ग्रामीणों की सभी मांगों को मानने का आश्वासन दे दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर शव 82 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
जब ग्रामीणों ने चेतावनी दी तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और गांव रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। ग्रामीणों को प्रशासन ने आखिरकार ग्रामीणों की सभी मांगें माननी पड़ी। इसकी घोषणा एसडीएम ने करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों व प्रशासन ने राहत की सांस ली ग्रामीणों ने भी मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्या थी ग्रामीणों की मांगें
गांव धमतान साहिब निवासी सुरेश रेल के आगे कूदकर सुसाइड किया तो ग्रामीण बिखर गए और शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। 16 जनवरी को ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी व एएसपी और एसडीएम के बीच वार्ता हुई तो ग्रामीणों ने मांग रखी कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए बच्चों की पढ़ाई का खर्च प्रशासन वहन करें, बिजली निगम द्वारा ग्रामीण पर दर्ज करवाया गया मामला रद्द किया जाए और बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में क्रॉस कार्रवाई करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली निगम के एसडीओ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन ग्रामीण उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामले को दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए थे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks