हिसार : ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से बच्चे की मौत !
Haryana Hisar news Child dies after coming under tractor trolley
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के निकटवर्ती गांव मंगाली और झारा गांव के पास ईंट भट्ठे पर एक बच्चा खेल रहा था कि ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर ट्राली को पीछे करते समय ट्राली के नीचे आया बच्चा
मृतक बच्चा राहुल के पिता हुकम सिंह ने बताया कि मंगाली झारा गांव के पास ईंट भट्ठे पर वो ईंट निकालने का काम करता है शुक्रवार को जब काम पर आया तो उसके साथ उसका 3 वर्षीय बेटा राहुल भी साथ आ गया। जहां पर वो ईंट निकाल रहा था उसे कुछ दूरी पर ही राहुल खेल रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली आगे और जब ट्राली को पीछे किया जा रहा था तो राहुल अचानक उसके नीचे आ गया इसके कारण आज के मुख्य पर ही मौत हो गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक बच्चे का परिवार ईंट भट्ठे पर ईंट निकालने का करता है काम
मृतक बच्चे राहुल के पिता हुकम सिंह ने बताया कि वह उतर प्रदेश के जिला विकासगंज के दुबन्नगरा गांव के रहने वाला है। वो हिसार के नजदीकी गांव मंगाली झारा के एक ईंट भट्ठा पर ईटें निकालने का काम करता है। शुक्रवार को जिस समय हादसा हुआ उस समय वो ईंट भट्ठे पर ईंट निकालने का काम कर रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks