हिसार में किसान बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, भाईयों ने खेत के लिए रास्ता नहीं दिया, पंचायत में नहीं सुलझा विवाद !
Farmer climbed BSNL tower in Hisar
तहलका न्यूज, हिसार ) सुनील कोहाड़
अपने ही भाइयों द्वारा खेत में जाने का रास्ता नहीं दिए जाने से खफा दौलतपुर निवासी किसान कुलदीप सोमवार को टावर पर चढ़ गया। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और तुरंत ही मौके पर पहुंच कर उसको नीचे उतारने की कवायद शुरू कर दी। देश में टावर पर चढ़ा किसान पहले उसके मसले का हल करने का लिखित में आश्वासन चाह रहा है।
गांव दौलतपुर निवासी किसान कुलदीप दो एकड़ जमीन के रास्ते को लेकर अपने ही भाइयों से युवा चल रहा है कई बार इस मसले को लेकर पंचायत में भी हुई लेकिन पंचायतों में भी यह मामला नहीं समझा तो अप्रैल 2021 में कुलदीप टावर पर चढ़ गया था तो मौके पर तहसीलदार पहुंचे थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि उसको रास्ता दिलवा दिया जाएगा लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद रास्ता नहीं मिला तो आखिरकार कुलदीप एक बार फिर टावर पर चढ़ गया है। तौर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही एसडीएम जयवीर यादव सहित दमकल विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और उसको नीचे उतारने की कवायद शुरू कर दी। कहीं संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर जाएगी इसके लिए कर्मचारियों ने जाल बिछाए हैं।
टावर पर चढ़ा किसान कूलदीप इससे पहले भी दो बार उकलाना में 9 अप्रैल 2021 को मोबाइल टावर पर सुसाइड करने के लिए चढ़ गया था। उस समय भी तहसीलदार के आश्वासन पर वो नीचे उतर आया था। इसके बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वर्ष 2022 में हिसार के बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks