सोलर कंट्रोलर क्यों ज्यादा चोरी होते हैं, सोलर कंट्रोलर कीमत कितनी है ? कंपनी में काम करने वाला क्यों बन गया चोर।
खेतों से सोलर पैनल का कंट्रोलर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कबूली कंट्रोलर चोरी की 14 वारदाते।
तहलका न्यूज : हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने खेतों से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी के मामले में आरोपी भैणी बादशाहपुर निवासी पवन कुमार उर्फ गोला (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने थाना क्षेत्र उकलाना, बरवाला और अग्रोहा और जिला फतेहाबाद के खेतों से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी की 14 वारदाते कबूली है।
आरोपित ने वीडियो में खोले राज क्यों करने लगा कंट्रोलर चोरी
पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना बरवाला में गांव खेदड़ निवासी कृष्ण कुमार ने उसके खेत से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि मैं खेती बाड़ी का काम करता हु। दिनाक 16/17.12.2022 की रात को कोई अज्ञात चोर ने मेरे खेत से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी करके गया।
आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।
दी गई शिकायत पर थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379 के तहत थाना बरवाला में अभियोग संख्या 1203 दिनाक 17.12.2022 अंकित कर उपरोक्त आरोपित पवन उर्फ गोला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पवन उर्फ गोला 10+2 पास है और खेती बाड़ी का काम करता है। आरोपित ने वर्ष 2022 में तीन महीने के लिए SOLAR PANAL लगाने के लिये V-टच कम्पनी फतेहाबाद में काम किया था। वहा से यह गलत संगत मे रहने के कारण नशा करने लग गया । आरोपित को नशे की पूर्ति के लिए घर से कोई पैसा नहीं मिलता था जिसकी पूर्ति के लिए आरोपित के मन में SOLAR पैनल के कंट्रोलर चोरी करने का विचार आया, क्योंकि सोलर पैनल कंट्रोलर के बारे में आरोपित जानकारी रखता है। जिसको बेचने में अच्छे पैसे मिल जाते है। आरोपित ने 16.12.2022 की रात को खेदड़ से भैणी बादशाहापुर सड़क के साथ लगते खेत से मोटरसाईकल सौर ऊर्जा शक्ति कम्पनी का एक कंट्रोलर पलास से खोल कर चोरी किया। आरोपित ने खेत से चोरी किया सौलर कंट्रोलर गंगानगर राजस्थान में एक दुकान पर बेच दिया।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपित ने इस वारदात के अलावा भी थाना क्षेत्र उकलाना, बरवाला, अग्रोहा और जिला फतेहाबाद के खेतों से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी किए है जिनकी वारदाते निम्न है :-
1. आरोपी ने 10/11-7-2022 की रात को गाँव ढाणी भोजराज फ़तेहाबाद के खेतों से सौर ऊर्जा के एक कंट्रोलर चोरी किये थे।
2. आरोपी ने 16/17-2-22 की रात को गांव भैणी बादशाहपुर से फ़रीदपुर सड़क स्थित खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
3. आरोपी ने 22/23-2-22 की रात को गाँव भैणी बादशाहपुर निवासी रणधीर के खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था ।
4. आरोपी ने 22/23-5-22 की रात को मैंनेगाँव भैणी बादशाहपुर निवासी मीर सिंह के खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था ।
5. आरोपी ने 30/31-3-22 की रात को गाँव दौलतपुर से उकलाना सड़क पर पेट्रोल पम्प के पास खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था ।
6.आरोपी ने 5/6-4-22 की रात को गाँव किनाला से कंडुल सड़क के साथ लगते खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
7. आरोपी ने 12/13-1-22 की रात को गाँव खैरी से नहला सड़क के साथ लगते खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
8. आरोपी ने 22/23-11-22 की रात को भैणी बादशाहपुर से नया गाँव सड़क के साथ लगते खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
9. आरोपी ने 28/29-4-22 की रात को गाँव बालक से दौलतपुर सड़क के साथ लगते खेत से सौर ऊर्जा पैनल का एक कंट्रोलर चोरी किया था ।
10. आरोपी ने 8/9-8-22 की रात को गाँव बालक से कनौह सड़क पर रजवाह पटरी के साथ लगते खेत से सौर ऊर्जा पैनल का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
11. आरोपी ने 8/9-6-22 की रात को गाँव किरोड़ी से श्यामसुख बस अड्डा के पास सड़क से लगते खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
12. आरोपी ने 3/4-8-22 की रात को गाँव कनौह से किरमारा सड़क पर ठेका के पीछे खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
13. आरोपी ने 20/21-8-22 की रात को गाँव दौलतपुर से किनाला सड़क पर बंद ठेका के पीछे खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था।
आरोपित से आगामी पूछताछ जारी है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks