स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले की बेटी सोनिया दून ने कुरुक्षेत्र में मंत्री संदीप सिंह का झंडा फहराने का किया विरोध, सोनिया दून को बुरी तरह घसीटते हुए ले गए पुलिस कर्मी ।


 तहलका न्यूज / कुरुक्षेत्र 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र ( kurukshetra ) जिले के पेहोवा में गणतंत्र दिवस ( republic day) पर मंत्री संदीप ( minister Sandeep Singh ) जब कर रहे थे तो उत्तर भारत की सबसे बड़ी एवं प्रसिद्ध सतरोल खाप ( satrol Khap ) बेटी सोनिया दून ( soniya Doon ) ने उनका विरोध करते हुए कहा कि वह महिला जूनियर कोच छेड़छाड़ के आरोपित हैं ऐसे में उनको तिरंगा फहराने का कोई हक नहीं है । जब सोनिया दून ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबौच लिया और घसीटते हुए ले गए। एनसीपी नेता सोनिया ( NCP leader soniya Doon ) को पुरुष पुलिस कर्मियों ने ही पकड़ लिया। मंत्री के सामने नंबर बनाने के चक्कर में पुलिस कर्मी ये भी भूल गए कि कानून के तहत किसी महिला के जब गिरफ्तार किया जाता है तो महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही उसे पकड़ा जाता है। 





कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर हंगामा खड़ा हो गया। जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे खेल मंत्री संदीप सिंह यहां झंडा फहराने पहुंचे थे। उनका विरोध करने पहुंचे आम आदमी के कार्यकर्ताओं को तो पुलिस ने समारोह से बाहर ही बैरिकेड लगाकर रोक लिया। लेकिन एनसीपी नेता सोनिया दून कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मंत्री के सामने पहुंच गई।




आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।


नारनौंद के पेटवाड़ गांव ( Petwar village in )की बेटी सोनिया दून को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई। इस दौरान महिला के साथ हार्ड कोर क्रिमिनल की तरह से व्यवहार किया गया। पहले जहां उसे पुरुष पुलिस कर्मियों ने दबोचा, वहं बाद में उसे हाथ पांव पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में ठूंसा गया। महिला की गिरफ्तारी और उसके साथ पुलिस के व्यवहार को देख लोग भड़क गए और थाने के बाहर ही धरना लगा दिया। बाद में पुलिस ने उसको छोड़ दिया। सोनिया दून अब लोगों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठी है।





 




सोनिया दून ने कहा कि मुख्यमंत्री और खेल मंत्री संदीप सिंह को शर्म आनी चाहिए। संदीप सिंह पर इतने गंभीर आरोप होने के चलते भी वह गणतंत्र दिवस जैसे बड़े पर्व पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे हैं। जिन्होंने महिला कोच की इज्जत पर हाथ डाला है, उनको तिरंगा फहराने का अधिकार बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं विरोध कर रही थी तो संदीप सिंह के साथियों ने मेरे साथ अभद्रता की और मेरी शाल उतार दी। मैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगी।







सोनिया दूहन एनसीपी (नेशनल कांग्रेस पार्टी) से जुड़ी हुई हैं और एनसीपी पार्टी की एक बड़ी कार्यकर्ता है। 2019 में जब बीजेपी पार्टी ने एनसीपी के 4 विधायक गुरुग्राम में एक होटल में रखे थे, उसमें भी सोनिया दूहन ने अहम भूमिका निभाई थी। यहां से 4 विधायकों को सोनिया दूहन द्वारा ले जाया गया और बीजेपी की ढाई दिन की सरकार को गिराने में अहम योगदान दिया।


जब एकनाथ शिंदे वाला प्रकरण हुआ था तो उस समय भी वह गोवा गई थी। वहां पर भी बीजेपी के द्वारा इन पर FIR दर्ज करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि आज उनके साथ विरोध करते हुए संदीप सिंह के सहयोगियों ने अभद्रता की है अपने साथियों से चर्चा करके उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करेंगे। सोनिया ने कहा कि यह लड़ाई अब एक बड़ी लड़ाई हो चुकी है। जिसमें हरियाणा की सभी खाप का सहयोग लुंगी और हरियाणा की हर बेटी को इस लड़ाई में मेरा साथ देने के लिए कहूंगी। क्योंकि बीजेपी सरकार में महिलाओं पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। जहां महिला कोच के साथ संदीप सिंह ने घिनौनी हरकत की है।





संदीप सिंह को उन्होंने चेतावनी दी हरियाणा में आने वाले समय में कहीं भी वह कार्यक्रम करके दिखाएं, उसका बहुत बड़ा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि हमारी महिला रेसलर खिलाड़ी भी सरकार के नुमाइंदों पर आरोप लगा रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि सरकार के लोग बहू बेटियों की इज्जत पर हाथ डाल रहे हैं। जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह पेहोवा में गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने आए थे। खाप पंचायतों और अन्य संगठनों ने उनके विरोध का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह ही पेहोवा के मुख्य चौक पर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। विरोध को देखते हुए पेहोवा मे भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। ज़ब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जब संदीप सिंह के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए पहुंचे तो उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।







कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस ने भारी नाकाबंदी की हुई थी। जहां पर विरोध करने के लिए आए हुए आम आदमी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया था। लेकिन यह महिला आम आदमी की तरह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जैसे ही संदीप सिंह ध्वजारोहण करने लगे तो इन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जहां पर इनको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया।




हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |