पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अथक प्रयास से अनेक विकास कार्यों के कारण नारनौंद बनाया प्रदेश का अग्रणी हल्का: कमलेश ढांडा !
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने क्षेत्र की सैकड़ों प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
तहलका न्यूज / नारनौंद : सुनील कोहाड़
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन आर्य विवेकपूर्ण पुरुषार्थ की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने मानवता कल्याण की सोच के साथ जीवन पर्यंत अनेक काम किए। उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर कोई भी व्यक्ति बुलंदियां छू सकता है। कमलेश ढांडा ने यह विचार परम मित्र मानव निर्माण संस्थान की ओर से स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन आर्य की 13 वी पुण्य तिथि पर खांडा खेड़ी गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि चौधरी मित्रसेन आर्य एक अच्छे पुत्र, पिता व समाज सेवक थे, हर रिश्ते को बखूबी निभाकर वे आमजन के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने। उन्होंने मानवता कल्याण के लिए शिक्षण संस्थानों की स्थापना सहित अनेक प्रेरणादायक कार्य किए जिनका फायदा अब क्षेत्र की जनता को हो रहा है। महिलाएं बाल विकास मंत्री ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु सच्चे और नेक दिल इंसान हैं उन्होंने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवा कर नारनौंद को प्रदेश का अग्रणी हल्का बनाया। उन्होंने कहा कि चौधरी मित्र सेन आर्य का सिंधु परिवार एक आदर्श परिवार है। मैं समय इस संस्कारवान परिवार से काफी प्रभावित हूं और आज मैं जिस मुकाम पर हूं उसमें हलके के लोगों तथा पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु का अहम योगदान है। उन्होंने परम मित्र मानव निर्माण संस्थान के विकास के लिए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की और क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के सैकड़ों प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा स्वर्गीय चौधरी मित्र सेन को नमन करते हुए में कहा कि वह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में बच्चों की शिक्षा तथा सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हलके के विकास के लिए काफी काम करवाए हैं इसलिए लोगों को भी उनका सहयोग कर अपना नैतिक कर्तव्य निभाना चाहिए।
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मानव निर्माण संस्थान द्वारा हर वर्ष स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन आर्य की पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हूं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के रूप में बेशक कम राशि दी जाती है लेकिन संस्था का उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाना है और निश्चित रूप से संस्था अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस सम्मान समारोह के आयोजन का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वामी आर्यवेश परम मित्र मानव निर्माण संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन रूद्र सेन ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र दिया तथा आसपास के गांवो से पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों को संबोधित किया।
समारोह में इंडस शिक्षण संस्थान के बच्चों ने स्वर्गीय चौधरी मित्र सेन के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने दिखाया कि किस प्रकार से मानव कल्याण के कार्य करते हुए चौधरी मित्रसेन आर्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने । सम्मान समारोह का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आहुति डालकर स्वर्गीय मित्रसेन आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एसडीएम विकास यादव, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू डाटा, स्वामी धर्मदेव, भाजपा नेता धर्मवीर रतेरिया, प्रवीण बंसल, तरुण खुराना, आचार्य धनंजय, कैलाश मंडारिया, आचार्य धनंजय, स्वामी रामवेश, अजय सिंधु, बलवान राजपुरा, नरेश पाली, रामकेश सरपंच, जयबीर माजरा, कप्तान सिंघवा, आजाद शर्मा, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks