स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में छात्र व उसके चाचा पर डंडों व ईंटों से हमला !


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 


 हिसार में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। छात्र का चाचा अपने भतीजे को बचाने का के लिए आगे आया तो हमलावरों ने उसके चाचा पर भी ईट व डंडों से हमला कर दिया। जिसके कारण वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





पुलिस को दिए बयान में प्रमोद ने बताया कि वह मिल गेट में नजदीक शिव नगर का रहने वाला  है। उसकी दूध की डेयरी है। वह दूध देने के लिये शिव नगर मे ही ललित कन्फैक्शनरी के पास गया  तो उसके भतीजे विनय के साथ 6-7 लड़के मारपीट कर रहे थे। जैसे ही उसने विनय को छुड़वाने की कोशिश की तो हमलावर लड़के उसके साथ भी मारपीट करने लगे और सिर पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिससे सिर पर व शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। 







घायल के भाई विनोद ने बताया कि करीब 1 साल पहले उसका बेटा विनय मिर्जापुर गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। उस दौरान दोस्तों से कहा-सुनी हो गई थी। अब उसका बेटा घर पर ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई करता है। झगड़ा करने वाले लड़कों ने उसके भाई प्रमोद के बेटे से मिलने का बहाना बनाकर घर से कुछ दूर बुलाया था।






इस दौरान विनय भी उसके साथ चला गया। वहां जाकर देखा तो वहां पर उसके पुराने वो साथी खड़े थे जिनके साथ करीब एक साल पहले कहा सुनी हुई थी और उनके हाथों में लाठी डंडे थे। उन्होंने विनय पर हमला कर दिया इस दौरान वहां से गुजर रहे भाई प्रमोद ने देखा तो बीच बचाव करने के लिए पहुंच गया। तो हमलावर युवकों ने उस पर भी लाठी डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। प्रमोद के भाई विनोद ने बताया कि हमलावर मिर्जापुर गांव से उसके बेटे पर हमला करने के लिए ही आए थे। 






HTM थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर राहुल, अंकित, अनिल सहित 7 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।





हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |