काला बडाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामायण टोल से गिरफ्तार !
लाइव आरती श्री हरि नारायण
तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़
हिसार जिले के कुख्यात गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला बडाला हत्याकांड में बास पुलिस ने मुख्य आरोपित जॉनी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। इस हत्याकांड के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने जोनी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।
एसएचओ ने बताया कि इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने में सीआईए (1) पुलिस टीम के प्रभारी आशिन खां और उनकी टीम के अन्य कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही है। इस अवसर पर एसपी ने सीआईए टीम और अन्य पुलिस टीमों के काम की सराहना की। गिरफ्तार किए गए आरोपी जोनी को कोर्ट में पेश कर के पुलिस रिमांड हासिल करेंगे। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जाएंगे।
बता दें कि प्रदीप उर्फ काला को 17 जनवरी को हांसी क्षेत्र में जीतपुरा बस स्टैंड के पास बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए थे। हांसी एसपी नितिका गहलोत ने वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की 5 टीमों का गठन किया था। बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बुधवार को बताया कि अब इस मामले में मुख्य आरोपी जोनी निवासी जमावडी को गिरफ्तार किया है। इसके साथियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks