सरपंचों के समर्थन में उतरे महम के विधायक बलराज कुंडू, अलेवा खंड के सरपंचों ने भी किया प्रदर्शन !
तहलका न्यूज / जींद
लाइव आरती श्री हरि नारायण
सरपंचों के समर्थन में विधानसभा सत्र के दौरान मैंने ई-टेंडरिंग को लेकर आपके जताई थी और सरपंचों के हक में आवाज भी उठाई थी। लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार ने उसको अनसुना कर दिया आने वाले सत्र के दौरान भी में सरपंचों के हकों की आवाज उठाता रहूंगा। उक्त शब्द महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने जींद के बीडीपीओ कार्यालय पर ई- टेंडरिंग के खिलाफ धरना दे रहे सरपंचों को समर्थन देते हुए कहे।
आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।
जींद ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की प्रधान प्रीति मनोहरपुर ने कहा कि सरपंचों के साथ अन्य संगठन भी धरने का लगातार समर्थन कर रहे हैं। आए दिन विभिन्न संगठन, खाप और नेता पहुंचकर सरकार के खिलाफ धरने पर आवाज उठा रहे हैं। इससे साफ है कि सरपंचों पर थोपी गई ई-टेंडरिंग व राइट-टू-रिकाल का निर्णय गलत है। इससे हर वर्ग नाराज है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इन दोनों कानूनों को वापस लेकर सरपंचों को 20 लाख रुपये तक के कार्य करने की अनुमति दी जाए। धरने पर पहुंचे ब्लॉक समिति के चेयरमैन राकेश तलोडा ने कहा कि जब तक सरपंच धरने पर बैठेेंगे सरकार का विकास का एजेंडा गायब रहेगा। अगर सरकार गांव में विकास देखना चाहती है तो सरपंचों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सरपंचों का वेतन बढ़ाने की मांग भी की। इस दौरान जींद, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, उचाना खंड के सरपंच भी शामिल रहे। इस अवसर पर अनिल मांडो, सरपंच ऋषिपाल, संदीप इत्यादि मौजूद थे।
अलेवा खंड के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने सरपंच एसोसिएशन प्रधान के नेतृत्व में बीडीपीओ कार्यालय परिसर अलेवा मेंं ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राममेहर बधाना ने की। धरना दे रहे सरपंचों ने सरकार के प्रति नारेबाजी करते हुए रोष जताया। इस दौरान प्रधान राममेहर ने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल प्रणाली लागू कर सरकार गांवों में विकास कराने की बजाय पंचायतों से विकास कराने के सभी अधिकार छीनना चाहती है। सरपंच सरकार की इस मंशा को गांवों की छोटी सरकार यानि कि पंचायत कभी भी कामयाब नहीं होने देगी। प्रधान ने कहा कि ई-टेंडरिंग प्रणाली जब तक प्रदेश सरकार खारिज नहीं करती है, तबतक सरपंचों का धरना जारी रहेगा। ई- ट्रेडिंग के विरोध में दिए जा रहे सरपंचों के धरने को ब्लॉक समिति सदस्य तिलकराज, बिमला, धर्मबीर, प्रदीप, रानी, महाबीर व शमशेर समेत 9 सदस्यों नेे सरपंचों का समर्थन किया। धरने में सरपंच लक्ष्य कटवाल, धर्मबीर, राजेश कुमार, गुलाब, राजेश नरवाल, अतेश सरोहा, धर्मेद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप, विक्रम व कप्तान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks