सरपंचों के समर्थन को लेकर जजपा दो फाड़, जजपा का दूसरा विधायक भी आया सरपंचों के समर्थन में, BDPO से विधायक की नौंक झौंक !
तहलका न्यूज / जींद
लाइव आरती श्री हरि नारायण
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संहिता कोटे से पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ईटेंडरिंग को लेकर सरकार का रुख साफ कर चुके हैं और इसकी खूबियां बताने में लगे हुए हैं लेकिन जजपा के ही दो विधायक सरपंचों के समर्थन में आ गए हैं। जिससे प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। वही हिसार से संसद बृजेंद्र सिंह भी सरपंचों को समर्थन देने जींद पहुंचे और भाजपा जजपा गठबंधन पर तंज कसा।
जुलाना बीडीपीओ कार्यालय पर धरना दे रहे सरपंचों का धरना जारी है। बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और सरपंचों को गेट पर लगे हुए ताले को खोलने के लिए कहा । वीडियो ने कहा कि यह आदेश जिला उपायुक्त की तरफ से दिए गए हैं अगर इसमें किसी ने अड़चन पैदा की तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया जाएगा इसको लेकर जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि उनके साथ हैं और सबसे पहले उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए। इसको लेकर बीडीपीओ और विधायक के बीच काफी नोकझोंक हुई।
आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।
बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों का धरना लगातार बुधवार को एसोसिएशन की प्रधान मूर्ति देवी की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने पर सरपंचों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। धरने को समर्थन देने के लिए जजपा विधायक अमरजीत ढांडा बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और सरपंचों की मांग का समर्थन किया। सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाया था और धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो समर्थन देने के लिए जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत ढांडा धरना स्थल पर पहुंचे और सरपंचों को समर्थन दिया।
धरने पर पहुंचे बीडीपीओ ने कहा कि डीसी साहब के आदेश हैं कि ताला खोला जाए जो बीच में आए तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करवा देें। इस पर विधायक ने कहा कि वह भी अपने सरपंच भाइयों के साथ खड़े हैं सबसे पहले उनके खिलाफ पर्चा करवाया जाए। विधायक ने कहा कि वह डीसी से इस संबंध में बात कर लेंगे। लेकिन बीडीपीओ ने कहा कि उन्हें जो फैसला लेना है जल्द लें तो विधायक ने कहा कि सबसे पहले उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया जाए। काफी देर तक विधायक और बीडीपीओ के बीच नोंकझोंक चलती रही, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद सरपंचों ने कार्यालय पर जड़ा ताला खोल दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान राजेश गोयत, पवन लाठर, सोल्जर, अनिल, कुलदीप आदि सरपंच मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks