जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से नाबालिक को बाल सुधार गृह में भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से वारदात में प्रयोग किया गया अवैध पिस्तौल बरामद करने सहित अन्य पूछताछ कर सबूत इकट्ठा किए जाएंगे।
हिसार जिले के गांव संदलाना में दो भाईयों में विवाद हो गया था। पुलिस ने संदलाना निवासी राधेश्याम की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा पुलिस ने सैलाना निवासी मनदीप उर्फ काला व एक नाबालिग गिरफ्तार किया है। मनजीत उर्फ काला ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने भाई राधेश्याम पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। जबकि हम भी गौरव काला को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग किया गया नाजायज असलहा मत किया जाएगा और उसे यह पूछताछ की जाएगी कि यह अवैध कहां से खरीद कर लाया था।
ये भी पढ़ें
हरियाणा के एक मंत्री की ओर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मंत्री के खिलाफ SC commission में शिकायत!
कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा, हिसार सबसे ज्यादा ठंडा, तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस खिसका, हाथ पांव सुन, इस तारीख को बन रही है बारिश होने की संभावना !
हिसार में रामपाल महाराज के अनुयायी का शव फंदे पर लटका मिला !
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी तेज, अब ऑनलाइन भी मिलेंगे टिकट,,!!
करनाल में बोले राहुल गांधी - यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का, RSS-मोदी जबरन अपनी पूजा करवाना चाहते हैं।
Hisar news Two arrested, including a minor, in connection with the murderous attack , Taja khabar Hisar, Hisar news Today, sandlana village, Haryana news Today, latest news Hisar, Hisar news live, tahalka news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks