गांव राजली का युवक गिरफ्तार, सरेआम कर रहा था ये काम !
सट्टेबाजी करते हुए एक युवक काबू, 19700 रुपए बरामद।
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सट्टेबाजों पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गांव राजली से सट्टेबाजी करते हुए एक युवक को काबू कर सट्टे में प्रयोग की गई 19700 रुपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और बरवाला थाना में उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त कर रही थी कि गांव राजली में एक युवक सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है और ऊंची-ऊंची आवाज में आने जाने वाले राहगीरो को बोल रहा है कि आओ सटा लगाओ। पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के गांव राजली पहुंच बोगस ग्राहक भेज गली से सट्टा खाईवाली करते एक युवक को काबू कर पर्चा सट्टा और 19700 रुपए बरामद किए। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव राजली निवासी मनजीत बताया। बरामद धनराशि और पर्चा सट्टा को पुलिस ने कब्जे में लेकर उपरोक्त मंजीत के खिलाफ थाना बरवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें
हरियाणा के एक मंत्री की ओर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मंत्री के खिलाफ SC commission में शिकायत!
कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा, हिसार सबसे ज्यादा ठंडा, तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस खिसका, हाथ पांव सुन, इस तारीख को बन रही है बारिश होने की संभावना !
हिसार में रामपाल महाराज के अनुयायी का शव फंदे पर लटका मिला !
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी तेज, अब ऑनलाइन भी मिलेंगे टिकट,,!!
करनाल में बोले राहुल गांधी - यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का, RSS-मोदी जबरन अपनी पूजा करवाना चाहते हैं।
Youth of village Rajali arrested, हिसार की ताजा खबर, हिसार न्यूज लाइव, बरवाला की ताजा खबर, लाइव न्यूज हिसार, latest news Hisar Live, Hisar news Today

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks