कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा, हिसार सबसे ज्यादा ठंडा, तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस खिसका, हाथ पांव सुन, इस तारीख को बन रही है बारिश होने की संभावना !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद से उत्तर भारत सहित हरियाणा में बारिश नहीं हुई है जिसके कारण सुखी ठंड पड़ रही है और इन दिनों शाम को ही धुंध शुरू हो जाती है और दोपहर तक धुंध छाई रहने के कारण सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं होते है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को बारिश हो सकती है।
हिसार जिले का बालसमंद में 0.4 दर्ज किया गया। जो सामान्य से माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं। जबकि हिसार का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश में शीत लहर और धुंध का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है। हरियाणा में कोल्ड वेव, बालसमंद@ 0.4 डिग्री:3 जिलों का तापमान 2 से नीचे, 11 और 12 जनवरी को हो सकती बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक मदल लाल खिचड़ का कहना है कि राज्य में मौसम पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है तथा रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी आने की भी संभावना है, लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिम विक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तर पश्चिमी जिलों में 11 जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
7 जनवरी,2023
*मौसम*: हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 200 से 500 मीटर तक आंकी गई। आज ज्यादातर क्षेत्रों मे कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आज 7 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है तथा इससे पहले 3 जनवरी को भी दिन का तापमान 10.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में 2 जनवरी को 9.9, 5 जनवरी को 8 तथा 9जनवरी को 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज रात्रि तापमान अर्थात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
*मौसम पूर्वानुमान* :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है तथा रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी आने की भी संभावना है परंतु दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है ।परंतु 10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिमिविक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तरपश्चिमी जिलों में 11जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।
------------------
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार !!
ये भी पढ़ें
हरियाणा के एक मंत्री की ओर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मंत्री के खिलाफ SC commission में शिकायत!
हिसार में रामपाल महाराज के अनुयायी का शव फंदे पर लटका मिला !
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी तेज, अब ऑनलाइन भी मिलेंगे टिकट,,!!
करनाल में बोले राहुल गांधी - यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का, RSS-मोदी जबरन अपनी पूजा करवाना चाहते हैं।
Weather update Mausam vibhag ne chetavni jari ki, cold ve, latest news Hisar, Haryana news Today, latest news haryana, Hisar news Today, Taja khabar Haryana, Taja khabar Hisar, Bhaskar news Hisar today, Hisar ki taja khabar live, Hindi news haryana, India news Today, live News Hisar Haryana, hau, weather update, mausam ki jankari, kab hogi barish,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks