स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार !

आरोपित के कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद ।

तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 

    उकलाना पुलिस ( uklana police ) ने गांव शंकरपुरा गांव से मोटरसाइकिल ( motercycle theft) चोरी के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है।‌‌ पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार करके अदालत ( court ) में पेश किया जहां से उसे जेल ( jail ) भेज दिया।‌



 



आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।


    एएसआई राजकुमार ने बताया कि थाना उकलाना ( uklana police station ) में बिठमडा निवासी तेलूराम ने गांव शंकरपुरा बाबा कुटिया के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में तेलूराम ने बताया कि वह 21.01.2023 को शंकरपुरा गांव में बाबा की कुटिया के पास मोटरसाइकिल खड़ा करके बाबा के पास चाय पीने गया था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो उसे वहा मोटरसाइकिल नही मिला। तेलूराम द्वारा दी गई शिकायत पर थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा संख्या 19 दिनाक 22.01.2023 में चमार खेड़ा निवासी राहुल को गिरफ्तार करके चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |