गुरुद्वारा सिंह सभा के खाते से 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो गिरफ्तार !
34 लाख 85 हजार रुपए बरामद, बची धनराशि को आरोपियों के अकाउंट में करवाया फ्रीज !
आज आपके भाई सुनील कोहाड़ पत्रकार का जन्मदिन है बधाई नहीं दोगे
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गुरुद्वारा सिंह सभा बरवाला के दो बैंक खातों में धोखाधड़ी से 71 लाख रुपए की राशि को खुर्दबुर्द कर व्यक्तिगत खातों में डलवाने के मामले में दो आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 34 लाख 85 हजार रुपए बरामद किए है और बाकी रुपए बैंक अकाउंट में फ्रीज करवाए है।
आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।
सहायक उप निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा बरवाला के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक महोदय को गुरुद्वारा सिंह सभा बरवाला के दो बैंक अकाउंट से 71 लाख रुपए की राशि खुर्दबुर्द कर वयक्तिगत खातों में डलवाने को लेकर शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा की वर्षों से थोड़ी-थोड़ी करके संगत द्वारा जमा की गई राशि को एक षड्यंत्र के तहत कुछ सदस्यों ने बिना सचिव और बिना बहुमत कमेटी को बताएं 3 लोगों के पर्सनल खातों में ट्रांसफर करा लिए। इन तीनों में से दो कमेटी सदस्य और एक बाहरी व्यक्ति शामिल है जिन निजी खातों में पैसे ट्रांसफर हुए है वे सुरजीत, मनजीत और परमजीत के बैंक खाते है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
थाना बरवाला में दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 11, बरवाला निवासी सुरजीत सिंह और मंजीत सिंह को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 420/120 बी के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 974 दिनाक 28.09.2022 के गिरफ्तार किया है। सुरजीत गुरुद्वारा सिंह सभा में सचिव, मजीत उप प्रधान और तीसरा आरोपी परमजीत कमेटी सदस्य के पद पर थे। गुरुद्वारा सिंह सभा के बैंक अकाउंट से सुरजीत और परमजीत के हस्ताक्षर से पैसे ट्रांसफर और नकद निकाले जा सकते थे। सुरजीत ने गुरुद्वारा सिंह सभा के अकाउंट से नकद और ट्रांसफर सहित कुल 54 लाख 85 हजार रुपए निकाले थे। जिनमे से पुलिस ने 34 लाख 85 हजार रुपए नकद बरामद किए है और 20 लाख रुपए अकाउंट में फ्रीज करवाए है। मंजीत ने 10 लाख रुपए अपने खाते में जमा करवाए थे जो कि पूरे के पूरे ही फ्रीज करवाए है।
परमजीत ने 3 लाख 15 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे जो कि उसी के अकाउंट में फ्रीज करवाए गए हैं। बाकी 3 लाख रुपए गुरुद्वारा सिंह सभा के ही अकाउंट में जमा हैं। इसी तरह आरोपियों से संपूर्ण 71 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है। गिरफ्तार उपरोक्त दोनों आरोपित सुरजीत और मंजीत को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपित परमजीत की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks