हांसी में महिला को ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, डाक्टरों को काटना पड़ा हाथ !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
दिल्ली हिसार हाईवे पर हांसी के सैनीपुरा फ्लाईओवर के नजदीक एक महिला को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में गनीमत ये रही कि महिला का केवल हाथ व उसका साईकिल ही ट्रक के नीचे आया। जिसके कारण महिला का हाथ काटना पड़ा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हांसी के डाटा रोड़ स्थित दयाल कालोनी निवासी निशा ने बताया कि उसका पति मुकेश हिसार चुंगी के पास खेत में काम कर रहा था। वो साइकिल पर सवार होकर खेत में खाना देने गई थी। जब वो खेत से वापस घर आ रही थी तो सैनीपुरा रोड़ फ्लाईओवर के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सामने से सीधी टक्कर उसके साइकिल में मार दी। जिससे वह गिर गई। इस दौरान ट्रक का पिछला टायर उसके दाहिने हाथ व साईकिल के उपर से गुजर गया। ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए इंफेक्शन ना फैले इसलिए निशा का हाथ काटना पड़ा।
हांसी सिटी थाना पुलिस ने घायल निशा के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks