हमलावरों के निशाने पर थे केवल पिता पुत्री, पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान, सिर में मारी गोलियां!
गांव बोहर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने हमलावरों की पहचान ।
तहलका न्यूज / रोहतक
रोहतक जिले के गांव बोहर में उस समय सनसनी फैल गई जब पिता पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरे गांव में मातम छा गया और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिरकार सुरेंद्र का तो पत्नी रीतू के साथ विवाद चल रहा है। लेकिन बेटी नितिका ने किसी का क्या बिगाड़ा है। जिसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों के निशाने पर सुरेंद्र और उसकी बेटी ही थे। क्योंकि मृतक सुरेंद्र की मां उस समय रोशनी में थी और हमलावरों ने उसे कुछ नहीं कहा। जबकि उसका बेटा किसी काम से बाहर गया हुआ था। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए साइबर सेल व अन्य टीमों की मदद ले रही है पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस इस मामले में जल्दी खुलासा करने का दावा कर रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गांव बोहर निवासी सुरेंद्र का की पत्नी रीतू के साथ मनमुटाव चल रहा है। जिसके कारण वो अपने मायके में रहती है। जब तुम दोनों के बेटा हर्षित और बेटी नितिका सुरेंद्र के पास अपने गांव में ही रहते हैं। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली गांव बाहर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफ एसएल टीम की मदद से जरूरी साक्ष्य बताएं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस शुरुआत में सुरेंद्र और ऋतु के मनमुटाव के चलते इस वारदात को मान रही थी। लेकिन अब पुलिस का मानना है कि इस मामले में अन्य वजह भी हो सकती है। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस साइबर सेल व सीआईए पुलिस की मदद ले रही है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने हमलावरों में से 2 की पहचान कर ली है और जल्द ही उनका पकड़कर इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
एसएफएस की टीम ने गहराई से जांच की। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र को एक गोली सिर व दूसरी कंधे के पास लगी है। जबकि निकिता के सिर को निशाना बनाकर बेड के पीछे से तीन गोलियां मारी गईं हैं। एक गोली सिर में लगने के बाद मुंह के पास से निकली हुई है। इससे साफ है कि हमलावरों के निशाने पर पिता पुत्री ही थे।
पुलिस का मानना है कि वारदात स्थल की जांच से साफ है कि पूरी घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। हमलावरों को पता था कि घर में कौन-कौन मौजूद हैं। साथ ही किस समय हत्याकांड को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है।
कारतूस के दो खोल घटनास्थल पर पड़े मिले। जांच में पता चला कि घर के अंदर पांच गोलियां चली हैं। इसमें तीन निकिता को मारी गई हैं, जबकि दो सुरेंद्र को लगी हैं। मृतक के परिजन अजीत ने बताया कि वे सात भाई-बहन हैं। पांच भाइयों में सुरेंद्र सबसे छोटा था। नरेश को छोड़कर सभी शादीशुदा हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं।
रोहतक के एसपी उदय सिंह मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि जांच से पता चला है कि हमलावर निकिता व उसके पिता सुरेंद्र की ही हत्या करना चाहते थे। दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है। जल्द उनको काबू कर लिया जाएगा। हत्याकांड को लेकर पुलिस अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। इसमें पति व पत्नी के बीच विवाद के अलावा कोई अन्य रंजिश सहित दूसरे कारण भी हो सकते हैं। हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
रोहतक की ताजा खबर, ताजा खबर रोहतक लाइव, Latest news Haryana, Rohtak News Today, Today News Rohtak, latest news Rohtak, Rohtak Bhaskar news, Today live Rohtak, Haryana news Today, latest news Bhaskar Haryana, तहलका न्यूज रोहतक,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks