रोहतक पुलिस टीम पर हिसार जिले के गांव में पत्थराव, पुलिस कर्मी घायल !
नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थराव।
तहलका न्यूज/ हिसार : सुनील कोहाड़
गांव पीरावाली में रोहतक नारकोटिक्स सेल की टीम नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई और नशा तस्करों को पकड़ कर जब आने लगी तो उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर पत्थराव कर दिया और पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर को छुड़ाकर ले गए। पुलिस कर्मचारियों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है सदर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाकोटिक्स पुलिस कंट्रोल ब्यूरो रोहतक टीम के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पीरावाली गांव में रेलवे फाटक के पास जोगेंद्र नशा तस्करी करता है। एचसी सोमवीर, हवीन, ईएचसी रविंद्र और सिपाही विजय के साथ आरोपित को पकड़ने के लिए रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। जब पीछा किया तो आरोपित के परिवार वालों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस पत्थराव में एचसी हवीन समेत दो कर्मचारियों को चोट आई है। वहीं पुलिस ने मौके से 43.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस कर्मचारियों के ब्यान पर हिसार सदर थाना पुलिस ने जोगेंद्र, सेठी और छन्नो देवी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचा, मारपीट और आरोपित को छुड़वा ले जाने का मामला दर्ज किया है। हिसार पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks