बड़ी खबर: पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के छः लोग जिंदा जले , शव जलकर बने कोयला !
पानीपत में गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छः लोग ज़िंदा जले ।
तहलका न्यूज/ पानीपत
Video देखें वीडियो
पानीपत के तहसील कैंप में राधा फैक्ट्री के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक घर में सिलेंडर फटने से घर में भयंकर आग लग गई और आग लगने से घर में मौजूद 6 लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
आग लगने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया। जब तक सभी जिंदा जल कर कोयला बन चुके थे।
वेस्ट बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले अब्दुल करीम फिलहाल अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ बधावा राम कॉलोनी, KC चौक, गली नंबर 4 में रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका परिवार सो रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब्दुल करीम की पत्नी अफरोजा उठी और चाय बनाने के लिए गैस को जलाया तो अचानक गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फट गया और चंद पल में ही घर आग की लपटों से घिर गया। जब तक कोई संभल पाता तब तक सबको आग ने घेर लिया।
जिसके कारण परिवार के छः सदस्यों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अब्दुल करीम, उसकी पत्नी 45 वर्षीय अफरोजा, बड़ी बेटी 17 वर्षीय इशरत खातुन, रेशमा, अब्दुल शकूर और अफान के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे। अपने परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत होने पर उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks