जुआ खेलते हुए 5 युवकों को काबू कर 7650 रुपए किए बरामद !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
जुवारियो पर कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर पुलिस टीम ने आईटीआई, मंडी आदमपुर के पास से 5 युवकों को ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुएं बीपीएल कॉलोनी मंडी आदमपुर निवासी हीरालाल, इंद्रा कॉलोनी आदमपुर निवासी राजेंद्र, ढाणी दड़ौली रोड किशनगढ़ निवासी मंजीत, गांव आदमपुर निवासी संजय और जवाहर नगर मंडी आदमपुर निवासी नंदलाल को काबू कर जुआ में प्रयोग 7650 रूपये बरामद किए।
एएसआई रामपाल ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली की आईटीआई, मंडी आदमपुर के पास में कुछ लोग ताश के पत्तो पर दाव लगा कर जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान आईटीआई, मंडी आदमपुर से जुआ खेते 5 युवकों को काबू किया । नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम बीपीएल कॉलोनी मंडी आदमपुर निवासी हीरालाल, इंद्रा कॉलोनी आदमपुर निवासी राजेंद्र, ढाणी दड़ौली रोड किशनगढ़ निवासी मंजीत, गांव आदमपुर निवासी संजय और जवाहर नगर मंडी आदमपुर निवासी नंदलाल बताया। तलाशी के दौरान उपरोक्त सभी के बीच से 52 पत्ते ताश और 7650 रुपए बरामद हुए। बरामद कुल 7650 रुपए और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर थाना आदमपुर में हीरालाल, राजेंद्र, मंजीत, संजय और नंदलाल के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Hindi news haryana Hisar news Gambling in adampur mandi 5 youths were caught, 7650 rupees recovered, latest news Hisar, adampur Mandi news Today, Live news Hisar, Hisar news Today, Hisar news Today live, Hindi news haryana, latest news adampur,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks