हिसार पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस रिमांड पर ।
25 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित एक युवक काबू, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज।
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने गांव कोहली बस स्टैंड से एक युवक को 25 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है
एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव कोहली बस स्टैंड पर एक युवक नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्ठा बेचने के इरादे से खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बस स्टैंड कोहली पहुंची तो एक युवक काली जैकेट और नीले रंग का लोअर पहने हुए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख असहज हो अचानक से वहा से जाने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ढाणी सदलपुर निवासी अमरदीप उर्फ पवन बताया। नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी ADO चूली बागड़ियां की मौजुदगी में तलाशी लेने पर उक्त अमरदीप उर्फ पवन के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 25 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त अमरदीप उर्फ पवन के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
Hisar police arrested drug smuggler on police remand
एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अपने साथियों सहित नशा तस्करी का काम करता है। आरोपित से पूछताछ जारी है आरोपित को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks