स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में कालेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन, सिलेबस पूरा नहीं,16 जनवरी से एग्जाम !


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़


हिसार के सीआर ला कॉलेज CR law college Hisar के छात्रों ने शहर में प्रदर्शन किया और 16 जनवरी से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में अभी तक सिलेबस केवल 20% भी नहीं हुआ है और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय GJU Hisar 16 जनवरी से उनकी परीक्षा लेने जा रहा है। ऐसे में वह परीक्षा exam कैसे दे सकते हैं। छात्रों ने मांग की है कि परीक्षा को स्थगित किया जाए और जब तक सिलेबस पूरा नहीं होता। तब तक परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाया जाए। 






छात्र दीपक, विजय, दिनेश, योगेश अहलावत ने बताया कि वे लॉ प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स students है। अगस्त में उनके एडमिशन हुए थे, लेकिन GJU विश्वविद्यालय ने 16 जनवरी से उनकी परीक्षा निर्धारित कर दी। जबकि उनका पाठयक्रम अभी तक 15 से 20 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ दिनों पहले भी परीक्षा नियंत्रक को मांग पत्र सौंपा था, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया। परीक्षा शुरू होने में केवल 4 दिन शेष हैं।




छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी पूर्व प्रिंसिपल कांटेक्ट विषय को पढ़ाती हैं लेकिन वह पहले तो कक्षा लेती नहीं थी और अब नया प्रिंसिपल देरी से आती है जिसके कारण का सिलेबस कुछ प्रतिशत ही पाया है। जबकि अन्य प्राध्यापक काफी बार छुट्टियों पर रहते हैं जिसके कारण उनका सिलेबस अधर में लटका हुआ है और उनका भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है। 





छात्रों ने कहा कि सिलेबस पूरा होने के बाद ही परीक्षा की अगली डेट सीट जारी होनी चाहिए। डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस दलाल ने उनकी मांगे हाई अथॉरिटी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अमरदीप, केशव, रोहित ढांडा, प्रीति, दीपक, दिनेश, विजय, मोनिका ने बताया कि जब तक उनका पाठ्यक्रम पूरा न हो, तब तक उनकी परीक्षाओं की तिथि पोस्टपोन की जाए।






इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण कुमार काजल ने बताया कि कक्षाएं लेट शुरू होने के कारण सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। जल्द ही सिलेबस को पूरा करवा दिया जाएगा। छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |