हिसार जिले के ग्रामीणों ने लगाया 8 घंटे तक जाम , तहसीलदार के आश्वासन पर खोला जाम !
हांसी बरवाला मार्ग पर जाम, बरसाती पानी की निकासी ना होने से परेशान हैं ग्रामीण ।
तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़
अब तक बरसाती पानी की निकासी ना होने के कारण सिंघवा राघो गांव के लोगों ने हांसी बरवाला मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सुबह जाम लगा था लेकिन तहसीलदार शाम को पहुंचे और उनके ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शाम को करीब 6:00 जाम को खुला। जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं काफी वाहन जाम में फंसे रहे।
नारनौंद हलके के गांव सिंघवा राघो सहित कई गांवों में अभी तक बरसाती पानी भरा हुआ है जिसके कारण खेतों में अभी तक गेहूं की बिजाई भी नहीं हुई है। वहीं गांव की कुछ बस्ती पानी में डूबी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही और ना ही आज तक उन्हें मुआवजा दिया गया है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी प्रशासन ने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया तो उन्हें मजबूरन सड़क पर आकर बैठना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं हो जाता तब तक वो सड़क पर ही बैठे रहेंगे। दोपहर बाद करीब 4:00 तहसीलदार अनिल मान पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाने में कामयाब हुए। तहसीलदार के आश्वासन दिया कि 1 सप्ताह के अंदर अंदर पानी निकासी का काम कर दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण 6 बजे बजे उठे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks