आत्महत्या करने के मामले में जींद जिले के अलग अलग गांव के तीन के खिलाफ मामला दर्ज !
तहलका न्यूज / जींद : सुनील कोहाड़
पैसों के लिए बार-बार टोकन इसे आहात एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। जिन पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
कृष्णा कॉलोनी निवासी कमलेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे नितिन ने शहर में ही गिफ्ट गैलरी और कॉस्मेटिक की दुकान की हुई है। नितिन के पास सिवाह निवासी प्रवीन उर्फ काला, दालमवाला निवासी वासु और कृष्णा कॉलोनी निवासी रवि का आना-जाना था। नितिन ने करीब तीन महीने पहले प्रवीन उर्फ काला से डेढ़ लाख रुपये, वासु से तीन लाख रुपये और रवि से तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उस समय यह तय हुआ था कि वह दो रुपये सैकड़ा के हिसाब से ब्याज भरेगा। राशि लेने के दो महीने बाद ही नितिन ने प्रवीन को एक लाख 40 हजार रुपये दे दिए थे। करीब 15 दिन पहले 30 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए थे।
इसके बावजूद प्रवीन उर्फ काला उससे लगभग दो लाख रुपये बकाया बता रहा था। इसके अलावा वासु को एक महीने पहले स्कीम नंबर पांच में बुलाकर दो लाख 60 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह भी तीन लाख 85 हजार रुपये बकाया बता रहा था। रवि को एक लाख रुपये का भुगतान 15 दिन पहले ही किया था, इसके बावजूद वह भी अढ़ाई लाख रुपये बकाया बता रहा है जबकि उसकी राशि दो लाख रुपये भी नहीं बची थी। आरोप लगाया कि सतीश और मनदीप नामक युवक भी नितिन को पैसों के लिए परेशान कर रहे थे जबकि नितिन ने उनकी राशि वापस लौटा दी थी। आरोप लगाया कि पिछले चार-पांच दिन से प्रवीन उर्फ काला अपने दोस्त मोनू और तीन-चार अन्य के साथ उसके घर आता और उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था। उनके पति तिलकराज को बार-बार बेइज्जत किया गया, जिससे आहत होकर उनके पति ने दस जनवरी रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक की पत्नी कमलेश की शिकायत पर सिवाहा गांव निवासी प्रवीण उर्फ काला, दालमवाला गांव निवासी वासु और मोनू के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks