जींद के नजदीकी गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
तहलका न्यूज / जींद : सुनील कोहाड़
बिजली चोरी को पकड़ने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी जींद जिले के गांव शाहपुर में गए थे कि वहां पर 3 लोगों ने उनके साथ हाथापाई की और धक्के मार कर गांव से बाहर निकाल दिया। बिजली कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि 11 जनवरी को निगम की टीम शाहपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव निवासी पवन के घर में बिजली चोरी की जा रही है। जब बिजली निगम की टीम पवन के घर पहुंची तो वहां बिजली चोरी की जा रही थी। जैसे ही टीम ने बिजली चोरी की वीडियोग्राफी शुरू की तो उसी समय ग्रामीण राजेश, अशोक और विकास सहित 10-12 लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने टीम के कार्य को बीच में रोक दिया। इसके बाद धक्का मुक्की कर गांव से बाहर निकाल दिया तथा दोबारा गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी।
जांच अधिकारी एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजेश, अशोक और विकास को नामजद कर उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की करने सहित जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
hisar, murder, latest news, breaking news, hindi news, news, news today, haryana news, india news, latest hindi news, haryana murder news, haryana, murdered, rampal news, haryana news live, haryana news hindi, today news, punjab news, news in hindi, murders, murder case, murder on video, murder in rajasthan, december 19 news, viral news, sherman murder, haryana hisar news, hisar double murder news, news18 haryana, murder news hisar, Jind news Today, latest news Jind, Jind news live,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks