स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विज ने हांसी के नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड, पुलिस को लताड़ लगाई !



तहलका न्यूज /  हिसार: सुनील कोहाड़


कॉलोनाइजर को थाने में बुलाओ। आज तो बुलेट ट्रेन का जमाना आ गया। आप अभी पैसेंजर चला रहे हो। आज शाम तक कॉलोनाइजर थाने में बैठा होना चाहिए। उसे चिट्‌टी लिखकर नहीं उठाकर लाना है। उक्त शब्द प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में हांसी के लोगों की शिकायत का समाधान करने के लिए एसपी को कहें। उन्होंने इस मामले में हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।‌


हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।


देवेंद्र बबली के खिलाफ समैन गांव ने खोला मोर्चा, गांव में आया तो खैर नहीं... ! देखें वीडियो..




मारवल सोसाइटी के लोगों ने कहा कि वे लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी में 1300 परिवार है। पीने का पानी नहीं है। पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईन बलविंद्र नैन ने कहा कि यह प्राइवेट कॉलोनी थी। पानी देने के लिए कॉलोनाइजर ने 4 एकड़ भूमि में 3 करोड़ 21 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया था। विज ने कहा कि कॉलोनी काटकर कॉलोनाइजर ऐश करते हैं। विज ने कहा कि कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करो और उसे अंदर करो। इस केस को हरेरा को सौंप दो। शिकायकर्ताओं ने कहा कि मालिक के खिलाफ 12 जून 2022 को एफआईआर दर्ज की थी। तब विज ने एसपी को कहा कि कॉलोनाइजर को थाने में बुलाओ। आज शाम तक कॉलोनाइजर थाने में बैठा होना चाहिए। उसे चिट्‌टी लिखकर नहीं उठाकर लाना है। विज ने NHAI को हिदायतें दी कि कॉलोनी के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जाए।









कंपनी के एस्टेट मैनेजर ने कहा कि हमें 4 महीने का समय दें। तब विज ने कहा कि आप सोच लेना मेरा नाम अनिल विज है। पानी के बिल की वसूली कंपनी से करो। तब शिकायतकर्ता ने कहा कि आप किस अथॉरिटी से आए हो। आप एफिडेवट दो। हर बार नया आदमी मिलता है। विज ने कहा कि कब की कॉलोनी बनी है। 14 साल में आपने पानी नहीं दिया। विज ने ऊंचा बोलने पर कहा कि इस मीटिंग में केवल मैं ही ऊंचा ही बोल सकता हूं और कोई नहीं। हमारी चौकी में तो पंखें भी नहीं चलते, जब पकड़ कर बैठाएंगे, तब पता चलेगा।



पहली शिकायत ही गांव किरोड़ी की महिला भतेरी की दो एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल को जहरीला स्प्रे करके खराब करने की है। यह मामला ग्रीवेंस में साढ़े तीन साल से चल रहा है। विज ने अधिकारियों को कहा कि यहां लोग परेशान होकर आते हैं। यहां तारीख नहीं लगेगी, सीधा फैसला होगा।  टाल मटोल करने वाले अधिकारियों के प्रति मेरी रेपुटेशन ठीक नहीं है। DSP ने जवाब दिया कि आरोपितों का पोली ग्राफ टेस्ट हो चुका है। विज ने DSP को कहा कि जब फसल जली जब आपने सैंपल लिए? किसने स्प्रे किया? आपने कोई कार्रवाई की? चार साल से तारीखें लगा रहे हो। DSP काे लताड़ लगाते हुए कहा कि आपने अब तक किससे पूछताछ की है। विज ने कहा कि मुझे वह आदमी चाहिए जिसने फसल नष्ट की है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार में आपस में मनमुटाव है। DSP ने कहा कि पति, ननदोई और भांजे ने स्प्रे से फसल नष्ट की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 6 महीने पहले भी नरमा की फसल भी जलाई थी। विज ने कहा कि यदि तुमने भी झूठ बोला तो तुम्हें भी अंदर भेज दूंगा। तीन साल से पुलिस क्या कर रही है। विज ने कहा कि शाम तक आरोपित अंदर चाहिए। 





DSP ने जवाब दिया कि आरोपियों का पोली ग्राफ टेस्ट हो चुका है। विज ने DSP को कहा कि जब फसल जली जब आपने सैंपल लिए? किसने स्प्रे किया? आपने कोई कार्रवाई की? चार साल से तारीखें लगा रहे हो। DSP काे लताड़ लगाते हुए कहा कि आने किससे पूछताछ की।






विज ने कहा कि मुझे वह आदमी चाहिए जिसने फसल नष्ट की है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार में आपस में मनमुटाव है। DSP ने कहा कि पति, ननदोई और भांजे ने स्प्रे से फसल नष्ट की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 6 महीने पहले भी नरमा की फसल भी जलाई थी। विज ने कहा कि यदि तुमने भी झूठ बोला तो तुम्हें भी अंदर भेज दूंगा। तीन साल से पुलिस क्या कर रही है। विज ने कहा कि शाम तक आरोपी अंदर चाहिए।







दूसरी शिकायत में दि हिसार स्कॉलर हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के प्रधान कपिला देवी के खिलाफ है। प्रधान के खिलाफ सहायक रजिस्ट्रार समिति ने 13 अप्रैल 2017 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। परंतु इकोनॉमिक सैल हिसार ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। यह शिकायत 3 जनवरी 2020 को दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने कहा कि तीन साल में पुलिस ने चालान पेश किया। जांच अधिकारी ने कहा कि दो आरोपी अंदर है। विज ने कहा कि एक आदमी दो-दो जगह प्लाट कैसे बेच गया।








जांच अधिकारी ने कहा कि 2014 में कपिला देवी ने प्लाट निरस्त करके दूसरे को अलॉट कर दिए। 2017 में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने हाईकोर्ट से बेल लेने के बाद जांच में उसने कोई कॉर्पोरेट नहीं किया। हमें 2017 से लेकर अब तक कोई रिकॉर्ड सहकारी समिति ने नहीं दिया। तब सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार ने बताया कि हमारे पास जो रिकॉर्ड था, हमने दे दिया। एफआईआर के लिए एसपी को लिखा था। तब विज ने कहा कि आपने सोसाइटी पर एडमिनिस्ट्रेटर बैठाया। तब एसपी लोकेंद्र सिंह ने लिखा कि हमने एफआईआर दर्ज कर दी थी। सहायक रजिस्ट्रार ने कहा कि मैने रिकॉर्ड सारा दे दिया। 







जांच अधिकारी ने कहा कि 2017 में सहायक रजिस्ट्रार को ग्रीवेंस में सस्पेंड किया गया, क्योंकि उसने रिकार्ड नहीं दिया। हमें 2017 से 2022 तक जो रिकार्ड दिया, वह भी पूरा नहीं है। सहायक रजिस्ट्रर ने सफाई देते हुए कहा कि हमने पूरा रिकॉर्ड दिया। विज ने सहायक रजिस्ट्रार को लताड़ लगाई और कहा कि सभी आरोपियों को जेल में डालो, हमारे पास जेलों में बड़ी जगह बची है। 6 साल से लोग इंसाफ के लिए तरस रहे हैं। एसआईटी बनी होने के बावजूद ठगों का साथ दिया जा रहा है।









hisar, murder, latest news, breaking news, hindi news, news, news today, haryana news, india news, latest hindi news, haryana murder news, haryana, murdered, rampal news, haryana news live, haryana news hindi, today news, punjab news, news in hindi, murders, murder case, murder on video, murder in rajasthan, december 19 news, viral news, sherman murder, haryana hisar news, hisar double murder news, news18 haryana, murder news hisar, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |