पुलिस ने नशा तस्करों को छोड़ा , युवाओं ने अर्धनग्न होकर थाने के बाहर किया प्रदर्शन !
तहलका न्यूज : हिसार : सुनील कोहाड़
सातरोड़ गांव के युवाओं ने नशा तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। अगर पुलिस ने उनको छोड़ दिया तो युवाओं ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर प्रदर्शन कर 9/11 पुलिस थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने 2 दिन में आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना खत्म करवा दिया। मगर युवा इस मामले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत करेंगे।
सातरोड़ नशा विरोधी समिति के प्रधान मनोज जाखड़ ने बताया कि गांव सातरोड़ में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए डेढ़ महीने से धरना दिया जा रहा हैं। युवाओं ने रात को 4 नशा तस्करों को पकड़़ कर पुलिस के हवाले कर दिए थे। उनके कब्जे से लिया गया नशा उन्होंने सिपाही को सोंप दी। सिपाही ने एसएचओ के पास फोन किया तो सिपाही ने नशे की पुड़िया वापस पकड़ा दी और हमें बाहर निकाल दिया। इस दाैरान नशा तस्करों को छुड़वाने के लिए उनका पांचवां साथी थाने में ही बैठा हुआ था।
मनोज जाखड़ ने बताया कि पुलिस की इस व्यवहार से खफा होकर युवाओं ने इसके विरोध में रात को थाने के बाहर कपड़े उतारकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया और नशा तस्करों ने रात को ही हमें धमकी भी दी। इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। युवाओं ने पुलिस कर्मचारियों पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया।
बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सातरोड़ की नशा विरोधी समिति ने अपना धरना खत्म किया। मनोनीत नगर पार्षद राजपाल ने कहा कि 13 जनवरी को अनिल विज के समक्ष इस मामले की शिकायत की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks